150 बोरी उर्वरक की बोरियों को जप्त कर गोदाम को सील बंद किया गया : 150 बोरी उर्वरक की बोरियों को जप्त कर गोदाम को सील बंद किया गया
Jankranti Express
Wed, Aug 6, 2025
राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम टौरी में बिना उर्वरक लाइसेंस के अवैध रूप से उर्वरक भंडारण एवं विक्रय किये जाने के आरोप पर 150 बोरी उर्वरक की बोरियों को जप्त कर गोदाम को सील बंद किया गया
===
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल में तहसीलदार दमोह रॉबिन जैन, सहायक संचालक कृषि एस. एल.कुर्मी, सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.के. जैन द्वारा ग्राम टौरी विकासखंड दमोह में गोपनीय शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाही की गई।
किराना दुकान संचालक देवेंद्र उर्फ बबलू असाटी द्वारा दुकान के बगल से भारतीय स्टेट बैंक सेवा केंद्र के शटर वाले कमरे में अवैध रूप से यूरिया खाद विक्रय किया जा रहा था, मौके पर उपस्थित संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई। देवेंद्र उर्फ बबलू असाटी के घर एवं टावर के पास की गोदाम में 125 बोरी यूरिया, 15 बोरी डीएपी एवं 10 बोरी 20:20:0:13 उर्वरक का अवैध रूप से भंडारण पाया गया, जिसे जप्त कर एवं सील बंद कर कार्यवाही की गई की गई।
उप संचालक कृषि जी.एल. अहिरवार ने बताया आगामी कार्यवाही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत की जाएगी।
#Damoh
Tags :
Damoh
विज्ञापन
विज्ञापन