तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर भाजपा ने दर्ज कराई आपत्ति : *परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
Tue, Dec 23, 2025
*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर भाजपा ने दर्ज कराई आपत्ति
दमोह - भारतीय जनता पार्टी दमोह जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं नगर पालिका के भाजपा पार्षद तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम आर.एल. बागरी को 10 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि परिसीमन का उद्देश्य शहर के समग्र विकास और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना होता है, लेकिन नगर पालिका द्वारा किए गए वर्तमान परिसीमन में इन बातों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन प्रक्रिया में कई व्यावहारिक और जनहित से जुड़े पहलुओं की अनदेखी की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से भाजपा द्वारा परिसीमन में खामियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए पुनर्विचार की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि परिसीमन को इसी तरह लागू किया गया तो इससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चाध्यक्ष प्रिंस जैन, पार्षद गणेश जाटव, विजय जैन, मनीष शर्मा, रधु श्रीवास्तव, हिना पारोचे, धीरज घारू, संजय पटेल, सोमिल हजारी, संतोष रोहित, रीतेश सोनी, हरि रजक, राजुल चौरहा, भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह
प्रेषक
प्रिंस जैन
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दमोह
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दमोह
श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा द्वारा 'कॉलेज चलो : कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व
Tue, Dec 16, 2025
कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व
हटा दमोह
श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा द्वारा 'कॉलेज चलो अभियान' के अंतर्गत हटा क्षेत्रातर्गत आने वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का भ्रमण कर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान की जा रही है। कॉलेज चलो अभियान की उनकी नोडल अधिकारी श्रीमती आशा राठौर एवं महाविद्यालय के अन्य अधिकारियों द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटा, शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटा, शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटा का भ्रमण कर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती आशा,डॉ० राहुल चौधरी, श्रीमती ममता सोनी, डॉ० ज्योति सेन एवं अन्य महाविद्यालयीन अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय की ई-प्रवेश प्रक्रिया,राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विविध छात्रवृत्ति योजनाओं, करियर मार्गदर्शन, खेलकूद गतिविधियों, राष्ट्रीय सेवा योजना, सांस्कृतिक गतिविधियों,कौशल आधारित पाठ्यक्रमों, स्वयं पोर्टल के माध्यम से अध्ययन आदि विविध सुविधाओं के बारे महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कक्षा 12वीं के पश्चात सभी विद्यार्थी महाविद्यालयों में प्रवेश ले, इस हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी बच्चों ने अत्यंत ध्यान पूर्वक सभी बातों को सुना एवं प्रश्न पूछ पूछे, जिनका समाधान किया गया। महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सारी सुविधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार अहिरवाल के मार्गदर्शन एवं सभी विद्यालयों के प्राचार्यो के सहयोग से 'कॉलेज चलो अभियान' सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में महाविद्यालय के छात्र विपिन प्यासी, केशवेन्द्र कुशवाहा, सत्यम दहिया आदि निरंतर सहयोग कर रहे हैं।