ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: संस्कृति मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 

admin

Sat, Dec 14, 2024

संस्कृति मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 

 

नोहटा 

खेलो और जीतो विधानसभा के अंतर्गत नगर के उप तहसील ग्राउंड परिसर में नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं उनके अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी के द्वारा ग्राउंड पर फीता काटकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। प्रत्येक टीमों के खिलाड़ियों से राज्य मंत्री धनवंत सिंह लोधी के द्वारा परिचय किया गया। इसके बाद मैच प्रारंभ हुआ।   जिसमें क्रॉस मैच के दौरान प्रथम मैच बालाजी क्लब नोहटा एवं स्टार क्लब चोपरा और दूसरा मैच सदर वॉलीबॉल टीम एवं स्टार क्लब चोपरा एवं तृतीय मैच बालाजी क्लब और सदर टीम के बीच खेला गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आयोजन समिति के द्वारा परिसर में अलाव की व्यवस्था भी की गई।  गौरतलब हो की नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद या दूसरा आयोजन है। जो विधानसभा स्तरीय रखा गया है। इसमें समस्त विधानसभा की 24 टीम में सम्मिलित की गई है। कार्यक्रम के संरक्षक नितेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि खेलो विधानसभा के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया जा रहे हैं जिसमें विधानसभा में छुपी हुई प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का संपूर्ण अवसर मिलेगा। एवं चुनी हुई चुनिंदा टीम और एवं खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा एवं इसका फाइनल मुकाबला 20 तारीख को होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें