: साई सेवा भाव परिवार एवं सकल हिंदू समाज दमोह के द्वारा विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया
admin
Sun, Oct 6, 2024
साई सेवा भाव परिवार एवं सकल हिंदू समाज दमोह के द्वारा विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया
1100 कन्याओं के पूजें पांव, दिन भर चला कन्या पूजन दमोह - साई सेवा भाव परिवार बेलाताल टापू साई मंदिर दमोह एवं सकल हिंदू समाज के द्वारा विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर बेलाताल टापू मंदिर में किया गया, सभी कन्याओ का पैर धोकर और उनका पूजन कर भोजन गृहण कराया गया। कथा वाचक, शिरडी साई मंदिर बेलाताल टापू मंदिर के पुजारी धर्म काज में अग्रणी पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज ने बताया की नवरात्र के पर्व में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का विशेष महत्व है इसलिए सभी सनातनी हिंदू भाइयों को कन्या भोज का आयोजन करना चाहिए इसलिए सकल हिंदू समाज दमोह एवं साई सेवा भाव परिवार के सदस्यों के द्वारा विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया है। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि आज दमोह नगर में सकल हिन्दू समाज जिला दमोह एवं सांई सेवा भाव परिवार के बैनर तले कन्या पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज जब कन्या पूजन किया तो मानों ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात् मातारानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हो निश्चित रूप से यह दमोह में सकारात्मक दिशा में किया जाने वाला उत्कृष्ट कार्य है। उन्होंने प्रत्येक हिन्दू परिवार से आव्हान करते हुए कहा है कि वह अपने तीज त्यौहार धूमधाम के साथ मनायें। नामदेव समाज जिला दमोह के अध्यक्ष राजू नामदेव ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या पूजन और कन्या का विशेष महत्व है, हमें प्रत्येक पर्व आदि पर कन्या पूजन और भोजन कराना चाहिए। शारदीय नवरात्र पर्व की सभी सनातनी भाईयों को बधाई। माता रानी का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार व आभार भूपेन्द्र शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया। कन्या पूजन और कन्या भोज आयोजन में प्रमुख रूप से में डॉ आलोक गोस्वामी, कपिल सोनी, राजू नामदेव, राहुल पाठक, कपिल दुबे, दीपक चौरसिया, आशीष राजपूत, भूपेंद्र शर्मा, संदीप नामदेव, अखिलेश सिंह घोषी, गुड्डा पटेल, मृदुल अग्रवाल, भोला वर्मा, मातृ शक्ति में हेमा नामदेव, पूनम अग्रवाल, प्रियंका जड़िया, सुनीता सोनी, नेहा शर्मा, राजकुमार सोनी, राजेश राय, अमित राय, अमित पांडे, वीरू पाटकर, आशीष तंतुवाय, सचिन दुबे, महेंद्र ठाकुर, मोहनीश जड़ियां, ईश्वर दास शर्मा, सुरेश डुलेरा, राहुल सोनी, साईं सेवा भाव परिवार एवं सकल हिंदू समाज दमोह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। *सांई सेवा भाव परिवार बेलाताल टापू मंदिर एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह म.प्र.*Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन