: थाना तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर की कार्यवाही
admin
Fri, Nov 22, 2024
थाना तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर की कार्यवाही
श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह, के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक दमोह तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में थाना तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। • विवरण दिनांक 21.11.24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पाटन से 27 मील तरफ अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना की तस्दीक हेतु 27 मील पहुंचे जहाँ 02 व्यक्ति मोटर साईकिल पर 27 मील से सेलवाड़ा की तरफ एक थैले में कुछ सामान लेकर जा रहे है मोटर साइकिल को रोककर थैले को चैक किया गया। थैले में 06 कार्टून, देशी प्लेन शराब, मशाला शराब पायी गयी। वीडियो बनाकर शराब एवं काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकिल जप्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। > जप्त मशरूका 06 कार्टून-03 कार्टून देशी प्लेन शराब 143 पाव 25.740 बल्क लीटर कीमत 11440/- रूपये 03 कार्टून देशी लाल शराब कुल 180 पाव 32.400 बल्क लीटर कीमत 18000/- रूपये । काले रंग की होण्डा शाईन मोटर साईकिल बिना नंबर की कीमत करीब 60000/ रूपये। > गिरफ्तार आरोपीयों के नाम तुलसीराम पिता मुन्नीलाल बर्मन उम्र 43 साल निवासी ग्राम गाड़ाघाट थाना पाटन जिला जबलपुर अरविन्द्र पिता दीपक दुबे उम्र 20 साल निवासी ग्राम गाड़ाघाट थाना पाटन जिला जबलपुरTags :
विज्ञापन
विज्ञापन