ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश सरकार की मनसा अनुसार जनपद प

दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *12वीं में हिंदी नहीं होने के चलते नर्सिंग विद्यार्थियों का प्रवेश निरस्त, दिग्विजय सिंह ने जताई नाराजगी*

admin

Wed, Jan 15, 2025
*12वीं में हिंदी नहीं होने के चलते नर्सिंग विद्यार्थियों का प्रवेश निरस्त, दिग्विजय सिंह ने जताई नाराजगी* भोपाल। नर्सिंग कॉलेजों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई है। कालेजों में प्रवेश देने के बाद कई विद्यार्थियों का प्रवेश इसलिए निरस्त कर दिया गया है कि सीबीएसई में 12वीं में उनका विषय हिंदी नहीं था। परेशान अभ्यर्थी विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भोपाल में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (सतपुड़ा भवन) के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से भी उनके आवास पर भेंट की। दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परिणाम घोषित होने और प्रवेश देने के बाद हजारों योग्य छात्र-छात्राओं के प्रवेश रद किए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने प्रवेश प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि परीक्षा और काउंसिलिंग के दौरान नियमों में बदलाव छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें