: *खरदौती में घटिया नाली निर्माण की शिकायत के बाद बड़ामलहरा जनपद सीईओ एसके मिश्रा ने किया निरीक्षण, लगाई फटकार।*
admin
Sat, Nov 9, 2024
*खरदौती में घटिया नाली निर्माण की शिकायत के बाद बड़ामलहरा जनपद सीईओ एसके मिश्रा ने किया निरीक्षण, लगाई फटकार।*
*घटिया नाली को हटाकर दुवारा नाली बनाने के दिए दिशा निर्देश।।*
*सरपंच सचिव ने शासकीय राशि का किया दुरुपयोग, हो सकती है बड़ी कार्रवाई*
*नाली व सीसी रोड के निर्माण में मिली भारी गड़बड़ी, लगाई कड़ी फटकार*
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत खरदौती में सरपंच देवेन्द्र अहिरवार व सचिव बल्देव अहिरवार के द्वारा लाखों रूपए से घटिया नाली व सीसी रोड का निर्माण कार्य किया गया था। जिसकी खबर दैनिक भास्कर ने प्रमुख रूप से प्रकाशित की गई थी। जिसको लेकर बड़ामलहरा जनपद सीईओ एसके मिश्रा के द्वारा निरीक्षण करते हुए जांच की गई। जिस दौरान घटिया नाली व सीसी रोड निर्माण होने से जनपद सीईओ ने नाराजगी जताई और सरपंच को कड़ी फटकार लगाई।शासकीय राशि का दुरपयोग कर सरपंच व सचिव ने शासन को लगाया चूना, होगी बड़ी कार्यवाही।।
ग्रामीणों ने बड़ामलहरा जनपद सीईओ से कहा कि ग्राम पंचायत सचिव बल्देव अहिरवार 15 अगस्त से कभी ग्राम पंचायत में नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अब देखना होगा कि जनपद के अधिकारी ऐसे भृष्ट लापरवाह सरपंच व सचिव पर आखिरकार कब होगी कार्रवाई।।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन