महादेव जी की नगरी में भव्य विशाल कॉरिडोर निर्माण कार्य : "बांदकपुर धाम में कोरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर शिवभक्तों ने पर्यटन संस्कृति मंत्री से निरीक्षण की मांग की।"
Jankranti Express
Mon, Oct 27, 2025
"बांदकपुर धाम में कोरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर शिवभक्तों ने पर्यटन संस्कृति मंत्री से निरीक्षण की मांग की।"
बांदकपुर धाम श्री जागेश्वर नाथ महादेव जी की नगरी में भव्य विशाल कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।अभी यह निर्माण कार्य मंदिर के पीछे की ओर करौंदी नाले की तरफ से प्रारंभ हुआ है।संघर्ष अभियान से जुड़े शिवभक्तों की ओर से लगातार हर माह में एक दिन बैठक करके और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जाता है। जिसमें पाया गया है कि कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। साथ ही साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी अनेक प्रश्न उठ रहे हैं। निर्माण की जानकारी को लेकर एक व्यवस्थित बोर्ड भी नहीं लगा।
कोरिडोर के विषय में जिला प्रशासन द्वारा एक बैठक भी बांदकपुर में हो चुकी है। जिसमें जिला मुख्य न्यायाधीश महोदय ,दमोह कलेक्टर ,अन्य अधिकारी,मंदिर ट्रस्ट कमेटी और निर्माण एजेंसी रही। लेकिन गुणवत्ता के पैमाने में अभी बहुत सुधार की आवश्यकता है प्रमुख विषय कार्य की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर ही है क्योंकि सभी भक्त धर्म प्रेमी यही मान रहे हैं यह भव्य विशाल व्यवस्थित कॉरिडोर का निर्माण लगभग 200,500 वर्षों के लिए हो रहा है। कुछ प्रमुख विषय हैं की बरसात के समय में सबसे ज्यादा जल भराव मंदिर के पीछे की ओर से ही होता है। करौंदी नाले से उसकी निकासी प्रबंधन पर क्या विचार किया गया जबकि पानी में पूरा डूब क्षेत्र है और पीछे की ओर से पूरा जल निकासी न होने के कारण मंदिर के चारों ओर पानी भर जाता है। तो निर्माण की जो ऊंचाई है। उस पर क्या विचार किया गया। साथ ही मंदिर के अंदर के प्रांगण का चौड़ीकरण, सुलभ कांप्लेक्स का मंदिर से दूरी पर निर्माण हो, मंदिर के पुराने बगीचे का संरक्षण, पुराने पौधों का संरक्षण आदि अनेक विषय है ।जिसको लेकर शिव भक्तों ने रविवार को बैठक और चर्चा करके निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और साइट मैनेजर विष्णु तिवारी से बात की और उनसे निर्माण संबंधी सभी जानकारी व्यवस्थित बोर्ड पर लिखने के लिए निवेदन किया। शिव भक्तों ने सबसे प्रमुख मांग की है कि मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह जी शीघ्र ही कॉरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करें साथ ही दमोह जिले के सभी राजनेता भी निर्माण स्थल का निरीक्षण करके कार्य की गुणवत्ता और समय अवधि व्यवस्था पर विचार अवश्य करें। शिवभक्तों ने सभी श्रद्धालुओं धर्म प्रेमियों से भी बांदकपुर धाम आने पर निर्माण स्थल पर निरीक्षण हेतु जाने के लिए निवेदन आवाहन किया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन