ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

admin

Sat, Feb 22, 2025
भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन   दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौपा गया उक्त ज्ञापन में बताया गया कि भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों को ग्राम पंचायत भाट खमरिया में अर्जुन निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा अवैध खनन की सूचना मिली, ज़िम्मेदार नागरिकों के तौर पर मौके पर कार्य कर रहे लोगों से कार्यकर्ताओं ने पूछा कि आपके पास परमिशन है? तो उन्होंने कोई जवाब देने से मना कर दिया। जब संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रतीत हुआ कि यह कार्य अवैध है तो मैंने इसकी सूचना ग्रामवासिओं को दी। दिनांक 22/02/2025 को संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध में एसपी महोदय के यहाँ ज्ञापन दिया, जो कि निराधार एवं पूर्णतः असत्य है। उस विषय में मेरे कथन निम्नानुसार हैं।जब हम लोग वहाँ पहुँचा तो अर्जुन निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के लोग जेसीबी तलैया के बाहर ही चल रही धी एवं मुरूम निकाली जा रही थी। जबकि शासन का आदेश तलैया के गहरीकरण के संबंध में है, न कि तलैया तालाब के बाहर चलाने में। जैसा कि जेसीबी चला रहे लोगों ने अपने कथन में तहसीलदार महोदया के समक्ष कहा कि कार्य बीते तीन दिन से हो रहा है, जबकि तलैया में मात्र 4-5 डम्फर कार्य ही किया गया है, वो भी मेरे पहुँचने के बाद। चूकी मुरम एक महत्वपूर्ण खनिज संपदा है, उसे निकालने के लिए सरपंच अनुमति नहीं दे सकता। मध्य प्रदेश शासन की अनुमति गाद मिट्टी कीचड़ निकालने की है न की मुरम। तलैया के बाहर लगभग 2-3 एकड़ भूमि से मुरम निकाली गई, जो कि अवैध खनन की श्रेणी में आता है। तलैया से बाहर चल रहे कार्य की वीडियो हमारे पास मोबाइल में हैं, आवश्यकता अनुसार हम कार्यकर्ता गण उपलब्ध करने के लिए तत्पर हूँ। स्वयं तहसीलदार महोदया, तहसील जबेरा द्वारा सायंकाल पंचनामा बनाया गया, जिसमें लगभग 10 एकड़ भूमि प्रभावित होने की बात लिखी गई एवं 6000 घन मीटर मिट्टी खुदाई का पंचनामा बनाया गया। अगर सरपंच ने इस कार्य (मुस्न खुदाई) की अनुमति दी है तो उन पर भी कार्यवाही करवाई जाए।ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि उक्त स्थल के निरीक्षण हेतु टीम भेजकर जाँच करने की कृपा करें, एवं मौके पर पता किया जाये कि बीते 3-4 दिनों से कहाँ खुदाई हो रही है एवं तलैया में कितनी खुदाई हुई है। एवं उपरोक्त बिंदुओं पर जाँच कराकर मेरे विरुद्ध फ़र्ने जापन हैने वाले अनावेदक गाण के विरुद्ध कार्यवाही करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें