ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया*

admin

Wed, Apr 2, 2025
  *भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया* *संगठन की समितियों में महिलाओं की भागदारी बढ़ाएं: श्याम शिवहरे* *जिले के सभी बूथ पर सम्मेलन आयोजित कर भाजपा 6 अप्रैल को मनायेगी स्थापना दिवस* *14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रत्येक बूथ पर जयंती मनाई जाएगी* *दमोह*। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई जिसमें पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, पूर्व विधायक पी एल तंतुवाय, जनपद अध्यक्ष प्रीति सिंह मंचासीन रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि 6 अप्रैल को प्रत्यके बूथ पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाना है। 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रतिदिन आठ घंटे गांव व बस्ती में सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे। अभियान के दौरान उन्हें मंदिर, अस्पताल या स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान चलाना है। विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करना है। जल संरचनाओं की सफाई में भी सहभागिता करना है, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे लेकर सभी गलियों में यात्रा निकालना है तथा अलग-अलग समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर जाना है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है, और उनके अनुभव का लाभ लेना है, उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करना है तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करना है तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रारंभ होने वाले कार्यक्रमों में प्राथमिक सदस्यों और सक्रिय सदस्यों के साथ सम्मेलन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक और गौरवशाली कार्यकाल को प्रत्येक बूथ पर जाकर जाकर लोगों को बताना है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को आंदोलन बना दिया, जन धन खातों के माध्यम से आम जनता को बचत करने का संदेश दिया, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान, आयुष्मान योजना, नल से जल जैसी सैकडो कल्याणकारी योजनाओं चलाई साथ ही संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान राम के मंदिर का निर्माण भी किया। मोदी जी नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं अर्थ व्यवस्था बन चुकी हैं और 2047 तक तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जाएगी। जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी और स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू होने वाले कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर और शक्ति केंद्र पर जाकर आयोजित किए जाने की जानकारी दी। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुई और आज 45 वर्ष बाद हमारी सरकार के नेतृत्व में विकसित भारत की स्थापना कर चुके हैं जिसमें सनातन की परंपरा को अपनाते हुए मूल्यों पर आधारित राजनीति की विचारधारा पर चलकर कार्य कर रहे है, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा बूथ विस्तारक योजना जीत की गारंटी बन गई हैं। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया और आभार जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, चन्दभान पटेल, अरुण तिवारी, जिला मंत्री संजय यादव, अरविंद उपाध्याय, ब्रजेश दुबे, वर्ष रैकवार, रश्मि साहू, अनिता खरे, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष एड हरिश्चंद पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सादिक रिजवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें