ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

डॉ मुखर्जी मौलिक चिंतक, भारतीय जीवन मूल्यों के संस्कारित व्यक्ति थे : : *भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित

admin

Mon, Jun 23, 2025

*भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की*

डॉ मुखर्जी मौलिक चिंतक, भारतीय जीवन मूल्यों के संस्कारित व्यक्ति थे : श्याम शिवहरे



दमोह। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रानी दमयंती मंडल के बूथ 171 की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया।

जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति थे, जिनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक रहा है, वे केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि एक विचारक, शिक्षाविद् और देशभक्त भी थे, जिनके संकल्प आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। आज ऐसे सपूत को श्रद्धांजलि देने हम यहां एकत्रित हुए हैं जिनके संकल्प से कश्मीर से धारा-370 हटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 हटाकर पार्टी के सकल्पों को पूरा किया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में “दो विधान, दो निशान, दो प्रधान का विरोध करते हुए वलिदान दिया। हमारी पार्टी वलिदान के आधार पर बनी पार्टी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें संदेश देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर महापुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के श्री चरणों में आज भाजपा का हर कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है, उन्होंने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, वही जनसंघ आज विश्व के सबसे बड़े व सर्वव्यापी राजनैतिक दल भाजपा के रूप में हम सबके सामने है। डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, महेश पटेल, गौरव चौराहा,श्याम विश्वकर्मा, अनिल सैनी सहित बूथ के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

#damoh

SAGAR

DAMOH

Damoh

Madhya Pradesh

bhopal

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें