ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया हरदौल फिल्म के पोस्टर का विमोचन

admin

Sat, Feb 1, 2025
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया हरदौल फिल्म के पोस्टर का विमोचन दमोह। सर्किट हाउस पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने हरदौल फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया, दरअसल ओरछा के लाला हरदौल पर बनी फिल्म “हरदौल“ के निर्माता निर्देशक रश्मि जेता और उनकी पूरी टीम की मौजूदगी में मंत्री प्रहलाद पटेल ने पोस्ट का विमोचन किया और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी,फिल्म के पहले भाग का विमोचन भी उनके करकमलों से हुआ था जिसे कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म के अगले भाग के पोस्टर का विमोचन आज किया गया। जल्दी यह फिल्म विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी, बुंदेलखंडी पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म लाला हरदौल की कहानी पर आधारित है,यह फिल्म इतिहास में कारण वाद का विरोध करती है फिल्म के जरिए दर्शाया गया है कि जनश्रुतियां और परंपराएं भी इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं इतिहासकार भले ही ना माने और इतिहास की हर घटना के पीछे कारण को तलाशे पर लोगों द्वारा कही गई कहानियों में भी कुछ ना कुछ हकीकत और सच्चाई होती है इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मनीष सोनी,जूही खुशी सोनी, आकांक्षा तोमर, रश्मि जेता,साक्षी गुप्ता,राहुल तिवारी,नरेंद्र अठ्या है । आज फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया । मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि हमारा जीवन कहीं ना कहीं हमारी लोक परंपराओं पर आधारित है हम उसको माने या ना माने लेकिन उनका प्रभाव हमारे जीवन पर हमेशा ही पड़ता रहा है। उन्होंने हरदौल के जीवन पर आधारित उस की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी, फिल्म निर्माता और निर्देशक रश्मि जेता और उनकी टीम द्वारा बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर कई फिल्मों का निर्माण किया गया है जिन्हें कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के लिए चुना गया है और कई अवार्ड भी मिले हैं। जिनमें खजुराहो पर आधारित फिल्म खजुराहो की बोलती दीवारें, राई नृत्य करने वाली नृत्यांगनाओं पर आधारित फिल्म दा कार्ड्स क्वीन अभिशप्त रानियां और क्या हरदौल जिंदा है। का निर्माण किया गया है। इन फिल्मों के जरिए पूरे देश में और विदेशों में भी बुंदेलखंड की लोक परंपरा लोक कलाओं को प्रदर्शित किया गया है। जिन्हें खूब सराहा गया है इसी क्रम में आज हरदौल फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया,जल्द है ये फिल्म दर्शकों के बीच होगी, हरदौल के त्याग और बलिदान की कहानी और कहानी के पीछे तर्क और तथ्यों को बड़ी ही सहजता और साफ गोई के साथ कलाकारों ने इस फिल्म में प्रदर्शित किया है उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी में समय में यह फिल्म सफलता के नए झंडे गाड़ेगी, फिल्म की अधिकांश शूटिंग ओरछा में की गई है बुंदेलखंड फिल्म इंडस्ट्री की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से इस टीम द्वारा लगातार ऐसे गंभीर विषयों पर गंभीर फिल्में बनाई जा रही हैं जो बुंदेलखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दे रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें