: दमोह के खाद्द उत्पादों की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की तारीफ़
admin
Tue, Jul 30, 2024
दमोह के खाद्द उत्पादों की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की तारीफ़
मुकेश जैन झलौन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा क्रेता एवं विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में हर जिला से खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के निर्माता को आमंत्रित किया गया था। एक जिला एक उत्पाद के तहत दमोह जिला से आरएस फूड प्रोसेसिंग कंपनी को आमंत्रित किया था। जिसमें कम्पनी के भूपेंद्र सिंह राजपूत भोपाल पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी कंपनी के उत्पाद जैसे टोमेटो केचप, मिर्ची केचप, सोया केचप, अचार उमंग मसाले में धनिया, मिर्च, हल्दी रखे गए। जिन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देखा और उनसे इन उत्पादों के बनाने की विधि समझी। साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी क्वालिटी में बनाए गए हैं जल्द ही देश-प्रदेश की दुकानों पर रखवाओ और अपनी कंपनी की तरक्की करो।

कंपनी के भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया यह बहुत ही खुशी के पल हैं कि छोटे से जिला के छोटे से गांव पथरिया से यह उत्पाद बनाए जाते हैं। और इसकी तारीफ प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी करते हैं यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। कंपनी के सह मालिक अमर सिंह ने बताया कि हमारी कम्पनी की ओर से भूपेंद्र सिंह को भेजा गया था। यह बहुत ही बड़ी बात है कि हमारे उत्पादों को प्रदेश के मुखिया ने पसंद किया और तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। जब इसी संबंध में कंपनी के सह मालिक चंद्रभान सिंह लोधी से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे लिए बड़े ही गर्व और खुशी की बात है कि हम लोग सीधा किसान से कच्चा माल खरीदते हैं और इसे बनाकर मार्केट में लाते हैं। हमारे प्रोडक्टों में क्वालिटी अच्छी है इसीलिए हमारे प्रोडक्टों की तारीफ की जा रही है। हमारी कम्पनी की ओर से सभी कस्टमरों को हम विश्वास दिलाते हैं कि हमारी कंपनी जो भी प्रोडक्ट बनाएगी उसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं रहेगी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन