ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

551 फ़ुट लम्बे तिरंगे को लेकर निकले शासकीय संदीपनी स्कूल के छात्र-छात् : 79 वे आजादी दिवस के दो दिन पूर्व से ही देश भक्ति के रंग में डूबे नगरवासी एवं स्कूली बच्चे

Jankranti Express

Wed, Aug 13, 2025

551 फ़ुट लम्बे तिरंगे को लेकर निकले शासकीय संदीपनी स्कूल के छात्र-छात्राएं

79 वे आजादी दिवस के दो दिन पूर्व से ही देश भक्ति के रंग में डूबे नगरवासी एवं स्कूली बच्चे

ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा – जनसैलाब ने भरा देशभक्ति का रंग

भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को समर्पित कार्यक्रम में गूंजे भारत माता के जयघोष

बकस्वाहा।

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बुधवार, 13 अगस्त को बकस्वाहा नगर देशभक्ति के ज्वार से सराबोर हो उठा, जब भारतीय जनता पार्टी मंडल बकस्वाहा के नेतृत्व में 551 फ़ुट लंबा तिरंगा लेकर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर देशभक्ति के गीत, भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम् की गूंज ने वातावरण को अद्भुत ऊर्जा से भर दिया।

सुबह 11 बजे सांदीपनि विद्यालय से प्रारंभ हुई यह यात्रा पाली रोड, जनकपुर मोहल्ला, अस्पताल तिराहा, नगर के मुख्य मार्गों और बस स्टैंड से गुजरते हुए पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए जनसैलाब ने तिरंगे की शान में कंधा मिलाया।

पूर्व विधायक प्रदुम्यन सिंह लोधी ने कहा — "तिरंगा हमारे देश की आत्मा है। इसे ऊँचा रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य है। आज बकस्वाहा की धरती ने एकता और जोश का जो अद्वितीय उदाहरण पेश किया है, वह इतिहास में अंकित होगा।"

जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी ने कहा — "551 फुट का यह तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की शौर्यगाथा और बलिदान की अमर कहानी है।"

जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव ने कहा — "हमारे पूर्वजों ने तिरंगे की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, अब हमें उनके सपनों का भारत साकार करना है।"

नगर पंचायत अध्यक्ष किरण बृजगोपाल सोनी ने कहा — "बकस्वाहा की यह तिरंगा यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए यह संदेश लेकर जाएगी कि देशभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।"

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा ने सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा — "यह तिरंगा यात्रा देशप्रेम की प्रेरणा बनकर आने वाली पीढ़ियों के हृदय में सदैव जीवित रहेगी।"

प्रशासनिक एवं सामाजिक सहभागिता

इस अवसर पर तहसीलदार भरत पांडे, नगर निरीक्षक सुनीता बिंदुआ, सीएमओ नेहा शर्मा सहित शिक्षा विभाग का पूरा स्टाफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में तहसीलदार भरत पांडे, पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी, जिला जनपद सदस्य करन सिंह लोधी,जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे,भाजपा वरिष्ठ नेता अभय फट्टा,नगर परिषद अध्यक्ष किरन ब्रजगोपाल सोनी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल नीलू सोनी एवं संगठन के सभी पदाधिकारीगण , शिक्षा विभाग के कर्मचारी, तहसील के कर्मचारी , वन विभाग के कर्मचारी,जनपद के कर्मचारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे !

Tags :

SAGAR

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें