ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: अजाक्स मिलन समारोह में कलेक्टर व संभागीय अध्यक्ष अजाक्स ने किया सम्मानित

admin

Mon, Feb 3, 2025
अजाक्स मिलन समारोह में कलेक्टर व संभागीय अध्यक्ष अजाक्स ने किया सम्मानित दमोह। प्रांतीय अजाक्स के निर्देशानुसार नवबर्ष  के उपलक्ष्य में अजाक्स द्वारा मिलन समारोह सह-भोज का आयोजन दमोह के राजनगर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ,मुख्य अतिथि सुधीर कुमार कोचर कलेक्टर दमोह एवं विशिष्ट अतिथि अनिल लारिया संभागीय अध्यक्ष अजाक्स सागर व अजाक्स के बरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारम्भ कर मंचाशीन अतिथियों का जिला अजाक्स कार्यकारणी द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात् डॉ मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। जिसमें बताया गया कि, आज का कार्यक्रम दमोह के छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने बाले उन बच्चों के लिए हैं, जो सीमित सुविधाओं के चलते शिक्षा के उत्कृष्ट हैं जिनको प्रोत्साहित करना अजाक्स का प्रथम कर्तव्य हैं, इसी बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के समक्ष दमोह के सभी विभागों के विधिवत रोस्टर को तैयार कर 1437 पदों पर शीघ्र बैकलॉग भर्ती कराने हेतु प्रस्ताव रखा जिसपर कलेक्टर द्वारा दोनों मांगो को शीघ्र पूरा करने हेतु कहा गया। प्रताप रोहित जिला संरक्षक द्वारा बताया गया कि, अजाक्स लंबे समय से अजाक्स कार्यालय की भूमि के लिए संघर्ष कर रहा हैं, जो आज भी सुरक्षित हैं मगर आज दिनाँक तक जिला प्रशासन द्वारा अधिकार पत्र जारी नहीं किया गया अतः अधिकार पत्र देने की कृपा करें। मुख्य अतिथि कलेक्टर द्वारा बताया गया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूल शिक्षा, शिक्षा ही है जिसे अधिक से अधिक प्राप्त किया जाए  तभी समस्त अधिकार प्राप्त किये जा सकते हैं। तत्पश्चात दमोह के छात्रावासों में रह रहें, उपस्थित उत्कृष्ट छात्रों व नीट पास करने बाले छात्रों एवं खेल में संभागीय विजेता फेसबुक लाइब कोचिंग बाले शिक्षको को मेडल व प्रमाण पत्र, डॉक्यूमेंट फाइल,पेन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बालाराम अहिरवार तहसील अध्यक्ष हटा, जमना प्रसाद अहिरवार तहसील अध्यक्ष पटेरा ,जी पी गायकवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, निर्मल बाल्मीकि ब्लॉक अध्यक्ष हटा, व शशि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अजाक्स, जिला संरक्षक प्रताप रोहित, नारायण सिंह ठाकुर,के पी अहिरवार, डॉ बी एल अहिरवार, एस एल अहिरवार, बी एल रोहित, इंजी टी चौधरी, आर डी अहिरवार, मुन्नीलाल अहिरवार,गुरूजी कोमल शाह दादा चुनेटिया, जिला उपाध्यक्ष इंजी अमित कुमार, जे एल भारती, ओ पी राज, पार्वती सिंह,जिला कोषाध्यक्ष सी पी अहिरवार, तुलाराम अहिरवार,जिला महासचिव आर बी सिंह, नारायण मराबी, मुरारी अहिरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ,डी सी बैन जिला प्रवक्ता द्वारा बारी बारी से उद्बोधन दिये गये तत्पश्चात। इस अवसर पर उषा चौधरी, क्रांति अहिरवार, बवीता रोहितास, अनीता चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, कल्पना आदर्श, राघवेंद्र कुमारी, मीना आदर्श,रामेश्वरी भारती, सुमन अहिरवार, सुनीता चौधरी, सुषमा आनंद, अर्चना अहिरवार, रेखा अहिरवार,कविता चौधरी, रामबाई अहिरवार, कंचन राज, महिलाओ की उपस्थिति के साथ संयुक्त सचिव डॉ सुभाष अहिरवार,महेंद्र बौद्ध, कासीराम अहिरवार, गणेश अहिरवार, एम आर प्रभाकर, एफ एल प्रभाकर, रेवा मिस्त्री,संजय परोचे, जाहर सिंह पोरते, हिम्मत अहिरवार, पारस नाथ चौधरी, सुनील आनंद, सुभम आनंद,आनंद कडेरे व सैकड़ो की संख्या में अजाक्स के साथियों की उपस्थिति रही। संचालन तुलाराम अहिरवार एवं डॉ सुभाष अहिरवार ने तथा नारायण मराबी ने आभार व्यक्त किया।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें