ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में कलेक्टर श्री कोचर ने

admin

Tue, Dec 10, 2024

शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में कलेक्टर श्री कोचर ने

 विद्यार्थियों से स्वच्छता पर किया संवाद

 दमोह : 10 दिसम्बर 2024               दमोह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर नगर के प्रत्येक विद्यालय पहुंचकर निरंतर स्वच्छता पर संवाद कर रहे है। इसी कड़ी में आज बालाकोट रोड स्थित शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री कोचर ने अपनी बात रखते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता पर जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।               कलेक्टर श्री कोचर ने विद्यार्थियों से कहा आने वाले समय में बिजली, पानी एवं पर्यावरण के प्रति हमें सजग रहने की आवश्यकता है, आने वाले 10-15 साल बाद वातावरण इतना प्रदूषित हो जायेगा, जिसमें सांस लेना मुश्किल होगा, पीने के पानी की किल्लत होगी। उन्होंने कहा सभी विद्यार्थी व्यर्थ बिजली के उपयोग के प्रति सावधान रहें, किसी भी खाली कमरे में यदि कोई बिजली का बल्ब जल रहा है या पंखा चल रहा है तो उसे तुरंत बंद किया जाना चाहिये। इसी तरह घर में या स्कूल में किसी नल से यदि फालतू पानी बह रहा हो तो उसे बहने से रोकना चाहिये, नल तुरंत बंद कर देना चाहिये। इसके साथ ही जब भी आप बाजार सब्जियां या कुछ सामान लेने जाएं तो दुकान वाले से कहें "भैया पॉलिथीन मत दो" अपने साथ कपड़े का कैरी बैग लेकर ही जायें।               कलेक्टर श्री कोचर ने छात्र-छात्राओं से कहा अपने-अपने घरों में यह बतायें कि कचरा गाड़ी में गीले, सूखे कचरे को अलग-अलग डालने की आदत डालें, ताकि हम जैविक पदार्थ से बने कचरे को पृथक करके उसे कंपोस्ट में बदल सकें तथा प्लास्टिक कचरे का रीसाईकल किया जा सके।               मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा शहर को स्वच्छ बनाने में उन्होंने विद्यार्थियों के सहयोग की अपेक्षा की। सहायक परियोजना समन्वयक मोहन राय ने जैविक पदार्थ से कंपोस्ट का निर्माण कैसे होता है, इस विषय पर सूक्ष्म जीवों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य समीक्षा बजाज ने इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।       इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मोंटी रायकवार, नरेंद्र अरजरिया, संयम जैन, निशांत विश्वकर्मा सहित प्रमुख जनों की मौजूदगी रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें