: *मंत्री श्री लोधी के संरक्षण में चल रहे दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन*
admin
Wed, Jul 17, 2024
*मंत्री श्री लोधी के संरक्षण में चल रहे दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन*
रिपोर्टर मुकेश जैन झलौन/दमोह
स्व.श्री हजारी सिंह ठाकुर एवं स्व.श्रीमती माथुरा बाई (दादा -दादी) की पुण्य स्मृति मे माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मघ्यप्रदेश शासन
के सौजन्य से एवं पीपुल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहित पंडित जी के नेतृत्व में दो दिवसीय
निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेंदुखेड़ा (दमोह) के क़ृषि उपज मंडी परिसर मे किया गया था ।
शिविर मे भोपाल से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दोनो दिन मिलाकर लगभग 7741 लोगो का
ओ पी डी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
जिसमे लगभग 1291 ईसीजी, 512 सोनोग्राफी, 1658 आर.बी.एस ,
887 डिजिटल एक्स रे, 5184 खून की जांच एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया ।
शिविर मे लगभग 309 गंभीर मरीजों को चिन्हित किया है। जिन्हे आगे के इलाज हेतु भोपाल निशुल्क भेजा जाएगा एवं इलाज उपरांत निशुल्क् वापस तेंदूखेड़ा लाया भी जायेगा।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए जिसको पूर्ण करते हुए दो दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ।
इस शिविर में गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु बस के माध्यम से भोपाल के लिए रवाना किया गया जहां मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा एवं रहने खाने के साथ वापसी घर भेजने का प्रबंध किया गया है। मेरा सदैव ही मन रहा है कि जबेरा विधानसभा का हर परिवार स्वस्थ एवं समृद्ध हो।
शिविर मे मुख्य रूप से पीपुल्स हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ ए एन महस्के, कार्यकारी सहायक श्री कार्तिकेय सिंह, डॉ अतुल पटेल , डॉ अनुराग, डॉक्टर पीयूष सिंह, डॉ अमित सिंह ,डॉ आकांक्षा सिंघाई ,डॉ मनमोहन शाक्य ,डॉक्टर मृदुल शाह ,डॉक्टर रितु गुप्ता ,डॉक्टर अंकुर चौरसिया ,डॉक्टर रिचा तोमर ,डॉक्टर स्वप्निल पौराणिक ,डॉ प्रशांत जैन जैसे वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:जबेरा विधानसभा का हर परिवार स्वस्थ्य एवं समृद्ध रहे-राज्यमंत्री श्री लोधी

यह भी पढ़ें:जबेरा विधानसभा का हर परिवार स्वस्थ्य एवं समृद्ध रहे-राज्यमंत्री श्री लोधीTags :
विज्ञापन
विज्ञापन