: कुंडलपुर से लौट रहे जैन परिवार की कार के ऊपर गिरी क्रेन, कार में मौजूद परिवार हुआ हादसे का शिकार,
admin
Sat, Nov 9, 2024
कुंडलपुर से लौट रहे जैन परिवार की कार के ऊपर गिरी क्रेन, कार में मौजूद परिवार हुआ हादसे का शिकार, रीठी थाना क्षेत्र के देवरी रेलवे फाटक पर हुआ हादसा
कुंडलपुर से दर्शन करके घर वापस लौट रहा कटनी निवासी जैन परिवार हादसे का शिकार हो गया। शनिवार देर शाम लगभग 4:30 बजे जब जैन परिवार की कार रीठी थाना क्षेत्र के देवरी रेलवे फाटक के समीप से होकर गुजर रही थी, इसी दौरान रेलवे साइट पर काम में लगी क्रेन पलट कर कार के ऊपर गिर गई। हादसे में कार सवार जैन परिवार घायल हुआ है। रीठी पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कार के ऊपर गिरी क्रेन को हटवाते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन