ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: दमोह-प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दमोह जिले में शहादत का पर्व मोहर्रम बड़ी सिद्दत के साथ मनाया गया

admin

Wed, Jul 17, 2024
  दमोह-प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दमोह जिले में शहादत का पर्व मोहर्रम बड़ी सिद्दत के साथ मनाया गया मोहर्रम माह के चांद की दसवी तारीख को जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी ताजियें व अखाड़े अपनी परम्परा अनुसार निकाले गये जिसमें हटा पथरिया हिण्डोरिया पटेरा बटियागढ़ और फुटेरा कलां में परम्परागत तरीके से ताजियें निकाले गये जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यावस्था चाक चौबंद रही। दमोह नगर का मुख्य समारोह स्थानीय गढ़ी मोहल्ला के पास शेन्डे की बजरिया स्थित मक्कान में आस-पास के समस्त ताजियें इकटठा हुये और वहां से सभी ताजियें व अखाड़े एक साथ जमा होकर शहर गस्त (नगर भ्रमण) पर निकले इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही इसके अलावा स्थानीय पठानी मोहल्ले में भी ताजियें व अखाडे निकाले गये और युवाओं ने अपनी कला के जौहर दिखाये। मोहर्रम की दसवी तारीख के एक दिन पूर्व शहर के ताजिये व अखाडे नगर भ्रमण पर भी निकले जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया ( परम्परागत रूप से निकाला गया मोहर्रम का जुलूस- ) नगर के ताजियें व अखाडे एक के बाद एक अखाडों के साथ निकले जिसमें नौजवान खेल का प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य् मार्गों से निकले। जिसमें नगर के अनेक वार्डों के अखाडे खेल का प्रदर्शन करते हुए गडरयाऊ क्षेत्र पठानी मोहल्ला पहुंचे वहीं बैदरा मोहल्ला पुराना बाजार के अखाडे भी मोहर्रम समरोह के केंद्र बिन्दू पठानी मोहल्ला प्रदर्शन करने जमा हुये। जहां से सभी अखाडों के उस्तादों ने खिलाडियों को मैदान में उतारा सभी नें अपनी कला का प्रदर्शन किया इस दौरान मुस्लिम समाज के गणमान्य व्‍यक्तियों ने अखाडों में खेल नौजवान और उस्तादों का सम्मान किया। जुलूस आगे बढते हुये गौरी शंकर तिगडडा महाकाली चौक सिटी नल होते हुये पुराने थाने से तालाब की ओर जुलूस समापन के लिये निकला। यह भी पढ़ें:जिले भर में मनाया गया शहादत का पर्व मोहर्रम देर रात तक निकले ताजियें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें