: दमोह प्रभारी कलेक्टर वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल पहुंचे खडे़री।
admin
Tue, Jul 9, 2024
रिपोर्ट विनोद उदेनिया
मियाबाकि बाल्मीकि सघन पौधा रोपण खड़ेरी में रोपे जायेंगे दस हजार पौधे
दमोह प्रभारी कलेक्टर वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल पहुंचे खडे़री।
प्रभारी कलेक्टर वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने जनपद बटियागढ़ की खड़ेरी ग्राम पंचायत में 600 पौधे रोपण कर मियाबाकि बाल्मीकि सघन पौधा रोपण उद्यान का किया।
बटियागढ़ । जिले सहित देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है। उसी के तहत् अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं अन्य ने जगह-जगह पौधरोपण किया। जिसके चलते आज दमोह प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल बटियागढ़ के खड़ेरी पहुंचे। जहां पर मियबाकि बाल्मीकि सघन पौधा रोपण उद्यान खडे़री में दस हजार पौधे रोपे जाने हैं। जिसका आज प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल के द्वारा 600 पौधे रोपण कर उद्घाटन किया गया। प्रभारी कलेक्टर वर्मा ने लोगों से पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने रोपण के बाद पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी दूर करने के बाद अब पर्यावरण सुधार पर कार्य कर रही है। एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पौधा जरूर लगाएं और उसे सुरक्षित रखें।
बटियागढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, सहायक यंत्री चौधरी, ग्राम पंचायत इंजीनियर समीर खान, रचना चौरसिया, जितेन्द्र पटेल सांसद प्रतिनिधि, सकतपुर सरपंच, खड़ेरी सरपंच गोविंद पटेल, बम्होरी भाट सरपंच, बटियागढ़ जनपद अंतर्गत विभिन्न पंचायतों पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक सहित खड़ेरी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक की उपस्थिति रही।
प्रभारी कलेक्टर वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने जनपद बटियागढ़ की खड़ेरी ग्राम पंचायत में 600 पौधे रोपण कर मियाबाकि बाल्मीकि सघन पौधा रोपण उद्यान का किया।
बटियागढ़ । जिले सहित देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है। उसी के तहत् अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं अन्य ने जगह-जगह पौधरोपण किया। जिसके चलते आज दमोह प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल बटियागढ़ के खड़ेरी पहुंचे। जहां पर मियबाकि बाल्मीकि सघन पौधा रोपण उद्यान खडे़री में दस हजार पौधे रोपे जाने हैं। जिसका आज प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल के द्वारा 600 पौधे रोपण कर उद्घाटन किया गया। प्रभारी कलेक्टर वर्मा ने लोगों से पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने रोपण के बाद पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी दूर करने के बाद अब पर्यावरण सुधार पर कार्य कर रही है। एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पौधा जरूर लगाएं और उसे सुरक्षित रखें।
बटियागढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, सहायक यंत्री चौधरी, ग्राम पंचायत इंजीनियर समीर खान, रचना चौरसिया, जितेन्द्र पटेल सांसद प्रतिनिधि, सकतपुर सरपंच, खड़ेरी सरपंच गोविंद पटेल, बम्होरी भाट सरपंच, बटियागढ़ जनपद अंतर्गत विभिन्न पंचायतों पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक सहित खड़ेरी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक की उपस्थिति रही।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन