ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

admin

Fri, Aug 23, 2024
भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न भाजपा संगठन का पर्व है सदस्यता अभियान : सतानंद गौतम आप सभी की मेहनत के कारण जिले का संगठन मजबूत बना : प्रीतम सिंह दमोह - भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किये जा रहे संगठन पर्व वर्ष 2024 सदस्यता अभियान की तैयारी के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी सतानंद गौतम के अतिथ्य में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने की। इस कार्यशाला में पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या सागर पांडेय, नरेन्द्र व्यास, हेमंत छाबड़ा, पूर्व विधायक सोना बाई, पी एल तंतुवाय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटेल,सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी मंचाशीन रहें। जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है, संगठन पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता प्रयास करें। पार्टी कार्यकर्ता हर लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम हैं। हमें सदस्यता का जो लक्ष्य रखा है, उसे हर हाल में पूरा करना है। जिले के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान प्रारंभ के पूर्व 25, 26 और 27 अगस्त को मंडल स्तर की तथा 28 और 29 अगस्त को शक्ति केंद्र स्तर की कार्यशालाएं आयोजित की जाना है। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत 31 अगस्त को जिले के सभी बूथों पर ऐसी ही कार्यशालाएं आयोजित की जाना है। सदस्यता अभियान में भी मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है, जिसके लिए आप सभी को महती भागीदारी सुनिश्चित करना है । जिले भर में तीन लाख नवीन सदस्य बनाने को लेकर अपनी बात रखी। संगठन का महापर्व है यह सदस्यता अभियान इसलिये इसे हर हाल में सफल बनाना है। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी से आग्रह किया कि संगठनात्मक सदस्यता अभियान की योजना को मूर्त रुप देने के लिए एक सितंबर से जुट जाएं जिस तरह आप सभी की मेहनत के कारण जिले की चारो विधानसभा में जीत हासिल की और लोकसभा में भी भारी बहुमत से जिताया है, अब सदस्यता अभियान में भी जुट जाएं और सभी अपने लक्ष्य को मूर्त रूप देगे, यह प्रदेश संगठन को भी विश्वास है। प्रदेश संगठन ने नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप सभी प्राणप्रण से कार्य में जुट जाएं। दमोह में संगठन पर्व के दौरान सबसे अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शीर्ष पर आकर रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में हर गांव के बूथ पर आप सभी कार्यकर्ता पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन रामेश्वर चौधरी ने किया और आभार जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने किया। इस कार्यशाला में चंदभान पटेल, अमित बजाज, अरुण तिवारी, अरविंद उपाध्याय, संजय यादव, बृजेश दुबे, वर्षा रैकवार, राम लाल उपाध्याय, राघवेन्द्र सिंह परिहार, महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, हर्ष पटेल, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री और सदस्यता अभियान की टोली के सदस्य उपस्थित रहे।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें