ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: जनपद सदस्य संघ पटेरा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बोले 8 माह का मानदेय व15 में वित्त की राशि का जंप सीईओ नहीं दे रहे कोई ब्यौरा बनवार

admin

Wed, Aug 7, 2024

जनपद सदस्य संघ पटेरा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बोले 8 माह का मानदेय व15 में वित्त की राशि का जंप सीईओ नहीं दे रहे कोई ब्यौरा बनवार

जनपद सदस्यों का जब से चुनाव हुआ है तब से किसी भी प्रकार की राशि नहीं दी जा रही सिर्फ जनपद सदस्य नाम के लिए है किसी प्रकार का काम शासन द्वारा दिया नहीं जा रहा नाही जनपद सदस्यों को पूछा जाता है

दमोह जिले की जंप के जनपद सदस्य एकता संघ के द्वारा आज कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को एक ज्ञापन सौंपते हुए उनके समक्ष अपनी मांगे रखते हुए उनका अतिशयघरा निराकरण की मांग की है जिसमें 15वें वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 की राशि का लिखित ब्योरा की मांग करते हुए बताया कि जनपद पंचायत पटेरा में जनपद सदस्यों को मीटिंग में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 15वें वित्त की राशि की आज तक किसी प्रकार की लिखित जानकारी नहीं जाती है बिना जनपद सदस्यों की सहमति के किसी भी पंचायत को राशि दी जा रही है जनपद सदस्यों ने आरोप लगाते हुए जनपद सीईओ मन मर्जी से कमीशन लेकर राशि दी जा रही है जिन पंचायतों में पहले कार्य हो चुके है उन्ही कार्यों की दोबारा फाइले बनाकर सी.ई.ओ. पटेरा द्वारा स्वीकृत कर राशि दी जा रही है। जिस पर कलेक्टर से मिलकर तत्काल 15वें वित्त की राशि भुगतान पर रोक लगा कर जनपद सदस्यों की सहमति बैठक में लेने के बाद ही राशि का भुगतान किया जायें। जनपद आध्यक्ष पटेरा के वाहन किराया का बिल लेप्स हो जाने पर 15वें वित्त की राशि से वाहन किराया का भुगतान जनपद सी.ई.ओ. द्वारा किया गया। हम समस्त जनपद सदस्यों के 8 माह के मानदेय का भुगतान भी 15वें वित्त से कराने की कृपा करें। जनपद सदस्यों ने मांग की है जनपद पंचायत की बैठक निर्धारित करें और जिला पंचायत सी.ई.ओ. स्वयं आकर हम जनपद सदस्यों की 15वें वित्त की राशि का लिखित विवरण एवं राशि दिलाने की कृपा करें। यदि हमारी मांगों का निराकरण 10 दिवस के अंदर नही होता है तो हम समस्त जनपद सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय पटेरा में तालाबंदी करके अनशन पर बैठेगें। ज्ञापन सौंपने वालों में जनपद सदस्य संघ पटेरा अध्यक्ष पंडित गोविंद तिवारी, सदस्य काशीराम तिवारी अखिलेश आठ्या, शुशील शर्मा, चंद्रभान, एवम कोटा जनपद सदस्य कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों की उपस्थित रही

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें