: जिला सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
admin
Tue, Dec 24, 2024
जिला सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
दमोह। जिला सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति के पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपां जिसमें दमोह जिले के पटेरा तहसील के ग्राम कोटा मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब की प्रतिमा अज्ञात तत्वों द्वारा खण्डित कद दी गई थी जिसकी शीध्र गिरफतारी की मांग एवं कड़ी कार्यंवाही एवं राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कराने तथा सांसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के लिए अपमान जनक टिप्पणी को लेकर भी मांग की, कि अमित शाह को स्तीफा देना चाहिये तथा जिले में लगी बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरे तथा ग्रिल लगवाना चाहिये ताकि भविष्य में फिर कोई ऐसी घटना घटित न हो सके।
जापन देने वालो में भगवान दास चौधरी, जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति सुनील आनंद, शहर अध्यक्ष सूर्यवंशी अहिरवार समाज समिति मदन सुमन, उपाध्यक्ष प्यारेलाल भारती, अध्यक्ष संरक्षक मण्डल पारसनाथ चोधरी, महासंचिव मुन्नीलाल शिक्षक, श्याम अहिरवाल प्रचार मंत्री, गंगाराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिशचंद बाबू, तिलक राज सहित अन्य साथी मौजूद रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन