ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: पेंशनर्स समाज का सम्मान समारोह सम्पन्न

admin

Sat, Dec 28, 2024

पेंशनर्स समाज का सम्मान समारोह सम्पन्न

दमोह। पेंशनर्स समाज का सम्मान समारोह मानस भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष श्री डी पी दुबे,श्री नरेंद्र दुबे पत्रकार, श्री सुरेन्द्र कुमार स्थापक, प्रांतीय महामंत्री, श्री अविनाश शर्मा क्लस्टर मैनेजर श्री अवनीश शर्मा ईसाफ बैंक जबलपुर से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मान श्री मनमोहन सिंह पूर्व प्रधान मंत्री के अचानक देहावसान के कारण स्व श्री मनमोहन सिंह को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना श्रीमती विमला तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत की गई। पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष श्री आर के मिश्रा द्वारा अतिथि गणों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पेंशनरों को उनके अनुभवों को हमारी धरोहर बताते हुए उनका स्वागत ,अभिनंद किया गया। वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र दुबे द्वारा स्व मनमोहन सिंह से उनकी पहली भेंट स्व श्री विद्या चरण शुक्ल जी के साथ होने की याद करते हुए बताया हमने एक राजनेता के साथ साथ एक पेंशनर भी खोया है।साथ ही पेंशनरों को मार्गदर्शक पूजनीय बताया।पूर्व उप प्रांताध्यक्ष पेंशनर्स समाज श्री उमराव सिंह द्वारा पेंशनरों को संबोधित कर उम्र के कारण आने वाली परेशानियों को नजर अंदाज कर स्वास्थ्य एवं मस्त रहने की सलाह दी।लीड बैंक प्रबंधक श्री सोनी जी द्वारा बैंक में सभी प्रबंधकों को पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने से अवगत कराया साथ ही ई एस ए फ़ स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्लस्टर प्रबंधक ने अपनी बैंक की व्याज दरों से अवगत कराते हुए अवगत कराया कि उनकी डरे अन्य बैंकों से अधिक है। सभी अतिथि गणों द्वारा अस्सी वर्ष एवं नब्बे वर्ष उम्र प्राप्त पेंशनर्स समाज के सदस्यों का सम्मान शाल श्री फल से उन्हें प्रमाणपत्र देके किया गया ।सम्मेलन में पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री डी पी पटेल द्वारा प्रांताध्यक्ष के समक्ष अपने संगी साथियों द्वारा पेंशनर्स समाज की सदस्यता ग्रहण की गई। सभी ने श्री पटेल का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्री एम एल सरिया कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री स्वामी अशोक तिवारी, महा संघ संयुक्त मोर्चा श्री सत्यनारायण तिवारी, आजाक संघ अध्यक्ष श्री आदर्श मोहन ,श्री पी एन अहिरवार कोषाध्यक्ष, श्री ललित चौबे महामंत्री श्री एस डी प्रधान, श्री रूप सिंह तहसील अध्यक्ष हटा, श्री ईश्वर चौरसिया बतियागढ़ तहसील अध्यक्ष, श्री मुन्ना लाल कटारिया तहसील पटेरा अध्यक्ष, श्री के एल अहिरवार तहसील अध्यक्ष पथरिया के साथ अनेक पेंशनर साथी जिला के विभिन्न तहसीलों से उपस्थित रहे।अंत में दो मिनिट का मौन रख कार्यक्रम का समापन किया गया।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें