ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: दर्जनभर घायल, मेला घूमने आ रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी

admin

Wed, Nov 13, 2024

दर्जनभर घायल, मेला घूमने आ रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी

  बक्सवाहा। बक्सवाहा में एकादशी (ग्यारस) के अवसर पर आयोजित कदम्ब मेले में भाग लेने के लिए ग्रामीणों का उत्साह उस समय हादसे में बदल गया जब सुनेरा पुल के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से पाँच गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुषमाड गांव से बक्सवाहा कदम्ब मेला देखने आ रहे ग्रामीणों से भरी यह पिकअप पठा पुल के पास अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घायलों में शामिल व्यक्तियों का विवरण: दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 20 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से एक दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि कुछ अन्य मामूली रूप से घायल हुए। मलखान लोधी, शैलेन्द्र लोधी, जसवंत लोधी, गजराज लोधी और संतोष लोधी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह भेजा गया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार बक्सवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।   दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में रज्जू लोधी, शैलेन्द्र लोधी, यशवंत लोधी, अशोक लोधी, गजराज लोधी, संतोष लोधी, प्रीतम लोधी, भागवत लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, धनसिंह लोधी, खेमचंद्र अहिरवार और अरमान आदिवासी शामिल हैं।   समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल उपचार: दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत डॉ. सत्यम असाटी ने बताया कि जिन मरीजों का इलाज बक्सवाहा में चल रहा है, वे खतरे से बाहर हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दमोह के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें