: नोहटा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में डीएसएल की धमाकेदार जीत
admin
Tue, Nov 19, 2024
नोहटा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में डीएसएल की धमाकेदार जीत
संस्कृति पर्यटन मंत्री लोधी ने शानदार गेंदबाजी की दम पर रोमांचक मुकाबले में डीएसएल ने भूपेश इलेवन को हराया
दमोह- जबेरा विधानसभा के उप तहसील ग्राउंड नोहटा मे श्री धर्मेद्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के द्वारा आयोजित NPL नोहटा प्रीमियर लीग प्लास्टिक बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके संरक्षक नितेंद्र सिंह लोधी जी
प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में टीम डीएसएल (धर्मेंद्र सिंह लोधी) ने भूपेश इलेवन को करारी शिकस्त दी टूर्नामेंट के संरक्षक नितेंद्र सिंह ने फील्ड पर पहुँच कर टीम के ओनर राहुल जैन, भाईसाब पटेल और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।टीम की जीत के बाद मंत्री लोधी के साथ टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया जिसको देखकर मंत्री लोधी भी अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाए।
मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की टीम डीएसएल ने एनपीएल के रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में प्रवीण तोमर, वरुण सिंह, रत्नेश लोधी, राहुल जैन, निखिल लोधी, आशीष जैन की शानदार बल्लेबाजी की दम पर 91 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी भूपेश इलेवन ने डीएसएल के गेंदबाजो के सामने घुटने टेक दिए मंत्री लोधी, वरुण सिंह, रत्नेश सिंह, सोनू सेन की शानदार गेंदबाजी के आगे भूपेश इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 70 रन ही बना पाई अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए मंत्री लोधी ने 21 रनों से बड़ी जीत दिलाई।डीएसएल और भूपेश इलेवन का खेल देखने बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।साथ ही इस टूर्नामेंट में वीआईपी बॉक्स की व्यवस्था भी की गई जिसमें बैठक व्यवस्था एवं खान पान की व्यवस्था भी है जिसमे भाईसाब पटैल, जय सिंह कड़ोप्पा, राजेश सिंह (कुंवरसाब),महाराज सिंह ने बुकिंग कर वीआईपी बॉक्स का आनंद उठाया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन