ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

भाजपा जिला दमोह की कार्यसमिति बैठक संपन्न : 10 से 14 अगस्त तक जिले में निकलेगी ‘हर घर तिरंगा यात्रा’: श्याम शिवहरे

Jankranti Express

Wed, Aug 6, 2025

भाजपा जिला दमोह की कार्यसमिति बैठक संपन्न
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा भारत का सम्मान : चौधरी मुकेश चतुर्वेदी
- 10 से 14 अगस्त तक जिले में निकलेगी ‘हर घर तिरंगा यात्रा’: श्याम शिवहरे

दमोह।
भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह की कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की तथा जिला संगठन प्रभारी सतानंद गौतम विशेष अतिथि रहे।



बैठक की शुरुआत मां भारती एवं पार्टी के पितृ पुरुषों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, पूर्व विधायक पी.एल. तन्तुवाय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान-सम्मान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम और चरित्र निर्माण की भावना को प्रबल करने वाली है। इसके माध्यम से आम जन से जुड़कर देशभक्ति का संदेश फैलाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को अपनाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का भी आह्वान किया।



विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशती वर्ष को प्रत्येक बूथ पर मनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें अपने मूल्यों की याद दिलाते हैं और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देते हैं।

जिला संगठन प्रभारी सतानंद गौतम ने आगामी 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों — हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, और विभाजन विभीषिका दिवस आदि पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि "सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है, हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफल बनाना है।"

जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएगा। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को स्मरण करते हुए 12 से 14 अगस्त तक उनके स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस भी निकाला जाएगा।


बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया और आभार जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

🌿 प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण 🌿
बैठक के पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी ने जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध क्षेत्र किशन तलैया में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अभियान प्रभारी रमन खत्री सहित पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

✍️ मीडिया प्रभारी – राघवेन्द्र सिंह परिहार
सह प्रभारी – महेन्द्र जैन

Tags :

SAGAR

Damoh

madhya pradesh

Sagar

bjp

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें