ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बकस्वाहा जनपद के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin

Thu, Aug 29, 2024
जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बकस्वाहा जनपद के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन हिरतन बरेला, शिवरा बरेला, किरण निषाद और मुस्कान सेन की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ विनोद कुमार जैन वकस्वाहा :- महाराजपुर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कसेरा, बकस्वाहा के छलांग परियोजना से जुड़े विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिरतन बरेला ने ऊँची कूद और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवरा बरेला ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों प्रतिभाशाली बच्चों को संभागीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया गया है। दूसरी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कसेरा की किरण निषाद ने 600 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मुस्कान सेन ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी कुशलता का परिचय दिया। संभागीय चयन में छलांग परियोजना के बच्चों की बड़ी उपलब्धि यह गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से जनपद के 25 विद्यालयों में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से संकल्प समाज सेवी संस्थान द्वारा छलांग परियोजना के तहत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर कार्य किया जा रहा है। परियोजना समन्वयक यज्ञ प्रकाश सिंह और फील्ड समन्वयक प्रद्युमन सिंह ने महाराजपुर में बच्चों का समुचित मार्गदर्शन किया। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कसेरा और माध्यमिक विद्यालय कुसमाड़ के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता में छलांग टीम, नोडल शिक्षकों और स्थानीय स्वयंसेवकों की मेहनत का बड़ा योगदान है। इन उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय का सम्मान बढ़ाया, बल्कि छलांग परियोजना की प्रभावशीलता को भी साबित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें