ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: गोबर गैस प्लांट में गोबर से तैयार गैस से बन रहा भोजन

admin

Sun, Sep 1, 2024
रिपोर्टर संतोष मोदी लोकेशन बटियागढ़ दमोह   गोबर गैस प्लांट में गोबर से तैयार गैस से बन रहा भोजन   एक किसान ने यूट्यूब में वीडियो देखकर बनाए गोबर गैस प्लांट, मिल रहा लाभ      बटियागढ़ !रसोई गैस के सिलेंडर के बढ़ते दाम ने सभी को परेशान कर दिया है. कई लोगों को बजट भी इससे गड़बड़ा जाता है. लेकिन, एलपीजी के बढ़ते दाम को आप काबू कर सकते हैं. इसके लिए आप इस एक किसान परिवार से सीख सकते हैं.हम बात कर रहे है दमोह जिले के  बटियागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़ोला खांडे में एक किसान परिवार चूल्हा जलाने के लिए गैस पर तो निर्भर है लेकिन वह एलपीजी नही है. किसान खुद के मवेशियों के गोबर से चूल्हा जलाने का जुगाड़ बना लिया है किसान और सरपंच प्रतिनिधि कमल सिंह लोधी ने पत्रकार चर्चा करते हुए बताया की हमारे पुत्रो और हमने ने यूट्यूब पर वीडियो देख कर गोबर गैस प्लांट बनाया है और गोबर गैस प्लांट से गैस के साथ-साथ जैविक खाद भी मिलता है, जो कि फसलों के लिए संजीवनी है। इसके निर्माण के दौरान एक ओवरफ्लो पाइप डाला जाता है। जब टैंक गोबर से भर जाता है तो इस पाइप के जरिए से जैविक खाद के रूप में बाहर निकलने लगता है। इसमें नाइट्रोजन होने से फसल के लिए फायदेमंद है। आजकल सभी तरह के ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और रसोई गैस सभी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जबसे इन ईंधनों का उपयोग बढ़ा है, वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ा हैं। जिसका सीधा असर इंसानों की सेहत पर पड़ा है। यहाँ तक कि हमारा खानपान भी प्रदूषित हो गया है। आज खाने में वो स्वाद ही नहीं है। इसका कारण कृत्रिम खादों और कीटनाशक दवाओं का फसलों पर मनमाना उपयोग है।हमारे परिवार में 20 लोगो का खाना बनता है और गैस बची रहती है इस गोबर गैस की लागत लगभग 40 से 50 हजार रुपए आई है 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें