: वन अमले ने इमारती लकड़ी से भरा पिकअप वाहन एवं मोटरसाइकिल को पकड़ा
admin
Wed, Oct 23, 2024
वन अमले ने इमारती लकड़ी से भरा पिकअप वाहन एवं मोटरसाइकिल को पकड़ा
विनोद कुमार जैन
वकस्वाहा: वन परिक्षेत्र बाजना के अंतर्गत मंगलवार रात भरतला बीट के पिपरिया क्षेत्र में वन अमले ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। वन विभाग को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में खैर की लकड़ी को एक पिकअप वाहन में भरने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत तोमर ने अपने अमले के साथ रात करीब दो बजे कार्रवाई की।
मौके पर पहुंचकर वन अमले ने पिकअप वाहन क्रमांक MP07 GA 2716 और एक मोटरसाइकिल को जप्त किया। पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गीली खैर की लकड़ी बरामद हुई। हालांकि, रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपी भागने में सफल रहे।
वन विभाग ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर खोज जारी है।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत तोमर के साथ वन आरक्षकों की टीम में इशाक खान, नया खेरा, धर्मेंद्र तिवारी, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा (उप वन परिक्षेत्र अधिकारी), संत कुमार प्रजापति, मिजाजीलाल तिवारी, पुनीत प्रजापति, लक्ष्मण पाल, हरिश्चंद्र प्रजापति, मनीष पटेल, कल्लू (ड्राइवर), राकेश यादव और चौकीदार सीताराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वन अमले की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में वन माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश दिया है और वन विभाग की तत्परता को उजागर किया है। अब देखना यह है कि वन विभाग आरोपियों को पकड़ने में कितनी सफल हो पाता है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन