ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *भाजपा जिला कार्यालय दमोह में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस*

admin

Sun, Apr 6, 2025
*भाजपा जिला कार्यालय दमोह में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस*    *जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित सभी कार्यकर्ताओ ने फहराया भाजपा का झंडा*   *बूथ क्रमांक 177 पर सांसद राहुल सिंह ने भाजपा ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस*    दमोह :- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिले के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने बताया स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है।  पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है। भाजपा हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकारो द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है।  इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, संजय यादव, वर्षा रायकवार, रामलाल उपाध्याय, सुरेश पटेल, राघवेन्द्र परिहार, महेंद्र जैन, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रिंस जैन, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष साजिद रिजबी मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई एवं राजेंद्र चौरसिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। *बूथ क्रमांक 177 पर सांसद राहुल सिंह ने भाजपा ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस*  दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने सिविल वार्ड 1 के बूथ क्रमांक 177 पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ध्वज फहराकर भाजपा स्थापना दिवस मनाया साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे ही नहीं बनी इसमें हमारे हजारों वरिष्ट्र कार्यकर्ता की अथक मेहनत और परिश्रम है में ऐसे समस्त वरिष्ट्र कार्यकर्ताओं को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए बंदन अभिनंदन करता हूँ और स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत पुष्प वर्षा से किया एवं वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का माला पहनकर स्वागत किया  जिले के सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:-स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर के सभी मंडलों में प्रत्येक बूथों पर मनाया गया व सभी कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया तथा अनेक मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित कर संगोष्ठीया की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें