: *वकस्वाहा ब्लॉक में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*
admin
Sun, Sep 29, 2024*वकस्वाहा ब्लॉक में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*
विनोद कुमार जैन
वकस्वाहा: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर, वकस्वाहा ब्लॉक में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र वकस्वाहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना, और ब्लॉक के सभी सोलह उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जाएंगे। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सत्यम असाटी ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल को प्राथमिकता देना है। शिविरों में रक्तचाप, शुगर और अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वृद्धजनों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। इस आयोजन से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि वृद्धजनों को समाज में सम्मानित महसूस कराने का भी प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक योजना बनाई गई है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन