: "सौम्या असाटी का बकस्वाहा में ऐतिहासिक स्वागत, सफलता से परिवार और नगर को किया गौरवान्वित"
admin
Wed, Jan 29, 2025
"सौम्या असाटी का बकस्वाहा में ऐतिहासिक स्वागत, सफलता से परिवार और नगर को किया गौरवान्वित"
बकस्वाहा:- एमपीपीएससी 2022 में सफलता प्राप्त करने वाली शिक्षा सहायक संचालक सौम्या असाटी ने जब पहली बार अपने गृह नगर बकस्वाहा की धरती पर कदम रखा, तो उनका स्वागत नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों, फूलमालाओं और खुशी के नारों से किया। सौम्या इस भव्य स्वागत से अभिभूत हो गईं और उन्होंने नगर सभी नगरवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दें, ताकि वे भी अपनी मेहनत से समाज और परिवार का नाम रोशन कर सकें।
सौम्या ने अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के संस्कारों के साथ पहले पटवारी के रूप में सफलता प्राप्त की और अब एमपीपीएससी 2022 में सहायक संचालक शिक्षा के पद पर चयनित होकर एक नया मुकाम हासिल किया है। पहले से ही कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में पटवारी के रूप में कार्यरत सौम्या ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ एमपीपीएससी की कठिन परीक्षा की तैयारी की और इस सफलता को प्राप्त किया।
बुधवार को सौम्या अपने माता-पिता, इंजीनियर महेश कुमार, श्री मति संगीता, और भाई राम के साथ अपने घर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने उनका स्वागत ढोल नगाड़ों, रोली और फूलमालाओं से किया। इसके बाद सौम्या के निजी आवास पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा देवीसिंह राजपूत और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने सौम्या को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल असाटी, भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, डॉक्टर जीवन कुमार जैन, भाजपा नेता बलभद्र राय, अधिमान्य पत्रकार विनोद कुमार जैन, भाजपा नेता सुकमाल जैन "गोल्डी", गोरे लाल प्रजापति, महेंद्र सैन, राजेंद्र उपाध्याय, काशीराम पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिन्होंने सौम्या की इस सफलता के लिए बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन