जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ जेल : दमोह में बंदियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार दमोह के सहयोग से यज्ञ व हवन किया।
admin
Sun, Jun 29, 2025
दिनांक - 29/06/2025 दिन - रविवार को जिला जेल दमोह में बंदियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार दमोह के सहयोग से यज्ञ व हवन किया।

जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति, जेल शिक्षक श्री ऋषिकांत शुक्ला, प्रहरी श्री रामकुमार शाक्य, महिला प्रहरी सत्यवती कुर्मी, दुर्गा चौधरी,नीलू सिंह आदि ने भी हवन किया। गायत्री परिवार की ओर से श्री पंकज हर्ष श्रीवास्तव, श्री पुनीत मिश्रा, श्री राघवेन्द्र नेमा, श्री खिलाड़ी प्रसाद रैकवार, श्री भूपेन्द्र तिवारी, श्री तहसीलदार गुर्जर, श्री भूपसिंह ठाकुर, श्री लखनलाल शुक्ला, श्रीमती अर्चना राय, श्रीमती विमला नामदेव, श्रीमती विद्या राजपूत ने मंत्रोच्चारण व विधि पूर्वक यज्ञ व हवन संपन्न कराया। गायत्री परिवार से आये हुए आगुंतकों ने बताया कि यज्ञ आत्मा को शुद्ध करने व परमात्मा के साथ संबंध स्थापित करने का तरीका है साथ ही 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' और परोपकार की भावना के साथ किया गया यज्ञ समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मकता लाने में मदद करता है।

जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति ने कहा कि जेल में यज्ञ का महत्व और अधिक हो जाता है क्योंकि इससे बंदियों की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है। यज्ञ एवं हवन के बाद सभी बंदियों को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अन्य जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Tags :
#damoh
SAGAR
DAMOH
BUNDELKHAND
Damoh
madhya pradesh
Sagar
विज्ञापन
विज्ञापन