ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: शासकीय हाईस्कूल बरधारी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

admin

Thu, Aug 15, 2024
मां के नाम पर किया गया पौधारोपण  दमोह- शासकीय हाईस्कूल बरधारी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद माता सरस्वती, मां भारती एवं वीर सपूतों का पूजन अर्चन किया गया तथा प्राचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो में देश भक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कर सभी को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण किया गया। अंत में विद्यालय परिसर में मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्राचार्य एमएल जैन , शिक्षक सुरेश कुमार मुड़ा, डालचंद असाटी, बीआर अहिरवार, आरके दुबे, दशरथ पटेल , रिचा सोनी,पीटीए अध्यक्ष गोवर्धन पटेल, खिलान सेन के साथ छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें