: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में किया गया विधिक साक्षरता शिविर दिनांक 05-10-24
admin
Sat, Oct 5, 2024
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में किया गया विधिक साक्षरता शिविर दिनांक 05-10-24
माननीय आनंद कुमार तिवारी प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री धर्मेश भट्ट जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पथरिया श्री राजेंद्र बर्मन की अध्यक्षता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन । शिविर में माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा बच्चों को मूल कर्तव्य एवं अधिकारो के बारे में जानकारी दी गई तथा शिक्षा का अधिकार के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में प्राचार्य श्री एम एल भारद्वाज सहित शिक्षकगण तथा छात्र लगभग 95 उपस्थित रहे।
शिविर का मंच संचालन श्री जीएस राय द्वारा किया गया।
शिविर के अंत में विद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन