ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: लोधी महासभा ने शराबबंदी के लिए ज्ञापन सौंपा

admin

Wed, Sep 11, 2024

लोधी महासभा ने शराबबंदी के लिए ज्ञापन सौंपा

विनोद कुमार जैन वकस्वाहा :- लोधी महासभा ने आज बक्सवाहा नगर में शराबबंदी को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह लोधी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया, जिसमें ब्लॉक के अंतर्गत बिक रही अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की गई।    लोधी महासभा ने सरकार को यह चेतावनी दी है कि यदि नशाबंदी की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तो महासभा द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस ज्ञापन में कहा गया कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से समाज में अपराधों और घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी हो रही है, जो कि समाज और परिवारों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।  महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते अपराधों को रोकना और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।    ज्ञापन सौंपने के इस अवसर पर लोधी समाज की युवा अध्यक्ष बृजेश लोधी, उपाध्यक्ष कैलाश लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी, शैलेंद्र सिंह लोधी, महेंद्र सिंह धोनी, लक्ष्मण सिंह लोधी, बहादुर सिंह लोधी, अमित लोधी, घनश्याम लोधी और कमलेश लोधी समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें