: बालाजी सरकार का जूना अखाड़ा के मंडलेश्वर श्री 1008 आत्मानंद गिरी महाराज ने रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना।
admin
Wed, Nov 20, 2024
रिपोर्टर विनोद उदेनिया बटियागढ़
बालाजी सरकार का जूना अखाड़ा के मंडलेश्वर श्री 1008 आत्मानंद गिरी महाराज ने रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना।
बटियागढ़ । जानकारी अनुसार 21 नवंबर से 29 नवंबर तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक पैदल यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी तारतम्य में बागेश्वर धाम सरकार के कृपा पात्र, शिष्य बद्री प्रसाद विश्वकर्मा (दमोह का खली) के द्वारा बागेश्वर धाम से औरछा धाम तक अपने बालों की चोटी से बालाजी सरकार का रथ खींचकर ले जाएंगे। इस के पूर्व बद्री बाबा के द्वारा रामलला सरकार अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बटियागढ़ से अयोध्या धाम तक अपने बालों से रामरथ खींचकर अयोध्या धाम तक ले गए थे। वहीं पुनः 21 नवंबर से 29 नवंबर तक होने वाली पैदल पदयात्रा में बागेश्वर धाम सरकार के साथ में बालाजी सरकार का रथ बद्री बाबा अपने बालों से खींचकर औरछा धाम रामलला सरकार के दरबार तक पहुंचेंगे।
इस पावन अवसर पर मंडलेश्वर श्री 1008 आत्मानंद गिरि महाराज जूना अखाड़ा के द्वारा बालाजी सरकार के रथ को झंडी दिखाकर बटियागढ़ से रवाना किया।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पं. नरेंद्र व्यास ने कहा कि हम लोगों के लिए बड़े गौरव की बात है। कि बटियागढ़ जैसे छोटे से गांव से बद्री प्रसाद विश्वकर्मा दमोह के खली के नाम से जाना जाता है जो धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। और खुशी की बात यह है कि हमारे बटियागढ़ और दमोह का नाम रोशन कर रहा है। मैं भगवान रामलला सरकार के चरणों विनय करता हूं कि बद्री बाबा की यात्रा मंगलमय एवं सुखमय हो।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पं. नरेंद्र व्यास,पं. ध्रुव कुमार धतुरहा, पं. कृष्ण कुमार तिवारी, युवा ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोज देवलिया, विनोद राठौड़, हल्ले विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, हरिचरण विश्वकर्मा सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन