ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: जबेरा विधानसभा के तेंदूखेड़ा में 4 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह समारोह 

admin

Wed, Apr 9, 2025
जबेरा विधानसभा के तेंदूखेड़ा में 4 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह समारोह      दमोह जिले की विधानसभा जबेरा अंतर्गत नगर परिषद तेंदूखेड़ा के कृषि उपज मंडी में 04 मई 2025 को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा पात्र हितग्राही जनपद तेंदूखेड़ा में आवेदन जमा करने की तिथि 02 अप्रैल से शुरू हो गई है जो 25 अप्रैल 2025 तक चलेगी।   आयोजक स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन ने बताया कि प्रत्येक वैवाहिक जोड़ों को 49 हजार रुपए की राशि एवं उपहार सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी विवाह निकाह एक साथ संपन्न होंगे मध्य प्रदेश के किसी भी जिले शहर या गांव का कोई भी व्यक्ति अपने पुत्र या पुत्री के विवाह का पंजीयन करा सकते हैं शासन नव दंपति को जो राशि उपहार भेंट में दे रहा है उसके अतिरिक्त भी दंपत्तियों को विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए जाएंगे कल्याणी विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र परित्यगता तलाकशुदा महिला होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक होने का न्यायालयीन आदेश अनिवार्य वार रूप से संलग्न करें वर वधु यदि दिव्यांग है तो दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य है।   विवाह में कन्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज दो पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र पंचनामा, लड़के से संबंधित दस्तावेज  दो पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, अविवाहित प्रमाण पत्र पंचनामा जैसे दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में सहायता के लिए मंत्री कार्यालय संपर्क के 8989895600 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें