27 लाख रुपए की लागत से बने नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पणक किया : जबेरा विधानसभा के ग्राम चंडी चौपरा पहुंचे मंत्री श्री लोधी हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल
admin
Sun, Jun 29, 2025
जबेरा विधानसभा के ग्राम चंडी चौपरा पहुंचे मंत्री श्री लोधी हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी निरंतर ग्राम में प्रवास कर रहे हैं इसी दौरान रविवार को जनपद जबेरा के ग्राम चंडी चौपरा पहुंचे जहां 3.3 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 के व्ही उप केंद्र का निरीक्षण किया।
चौपरा में 3 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कहो औचिक निरीक्षण किया जहां निर्माण कर रहे कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देशित दिए।

पटी महाराज में 27 लाख रुपए की लागत से बने नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पणक किया
एवं सरस्वती स्कूल प्रांगण चोपरा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम के समापन अवसर पर सम्मिलित हुए जय अभियान एक माह पहले शुरू हुआ था जिसका समापन किया गया।
नोहटा वन चौकी में पहुंच कर एक पेड़ मां के नाम के तहत 30 पौधों का रोपण किया।
मंत्री श्री लोधी ने बताया कि चौपरा में लंबे समय से नवीन विद्युत उपकेंद्र की मांग की जा रही थी और जब मैं पहली बार विधायक बना तो ऊर्जा मंत्री जी से इस केंद्र को स्वीकृत कराया और आज बनकर तैयार है इसके निर्माण से लगभग 24 ग्रामों को बिजली सप्लाई की सुविधा प्राप्त हो रही है निश्चित ही एक बड़ी उपलब्धि है।

फिर मांग की गई की एक अस्पताल बनाया जाए जिसको मैंने स्वीकृत कराया और आज 3.3 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का निर्माण कार्य निरंतर जारी है निश्चित ही स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से लगभग 30 ग्रामों को स्वास्थ सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा पहले मरीज को इलाज के लिए जबेरा या नोहटा जाना पड़ता था जिससे समय और पैसे अधिक खर्च होते थे लेकिन अब समय के साथ पैसों की भी बचत होगी और स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होंगी।

नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण 27 लाख रुपए की लागत से किया गया है जिसमें बच्चे शिक्षा के साथ पोस्ट का हार भी प्राप्त करेंगे और पति महाराज सिंह ग्राम के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
जल गंगा संवर्धन योजना के माध्यम से जनपद जबेरा में 4 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से पुरानी बावड़ी कुआ तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया।धरती आवाज योजना के माध्यम से जनपद जबेरा के 113 ग्रामों को जोड़ा गया है इन ग्रामों में 2 करोड़ से अधिक की राशि से ग्राम में विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

एक पेड़ मां के नाम के तहत नोहटा वन चौकी में पौधारोपण किए गए हैं हम सभी संकल्प लेकर एक पेड़ अवश्य लगे क्योंकि कहा भी गया है कि सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगे हम पेड़ों की महत्वता हमें कोरोना काल से समझना चाहिए कैसे लोगों को जीवन के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम जन तक पहुंच रहा है और लोग प्रभावित होकर निरंतर पेड़ लगाने का कार्य कर रहे हैं निश्चित ही एक यह एक क्रांतिकारी कदम है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दमोह अधीक्षक अभियंता सुभाष नागेश्वर जी, कार्यपालन अभियंता एमएल साहू जी, कनिष्ठ अभियंता प्रभात दुबे जी।
वन मंडल अधिकारी मानक पुरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया, परिक्षेत्र सहायक नोहटा रशीद कुरैशी,नवल किशोर पटैल अशोक कोरी।
सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन जी, जबेरा मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे जी, नोहटा मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जी, वरिष्ट कार्यकर्ता कमल सिंघई जी, नर्मदा प्रसाद राय जी जनपद सदस्य इंद्रजीत सिंह, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।
Tags :
#damoh
SAGAR
DAMOH
BUNDELKHAND
Damoh
madhya pradesh
Sagar
विज्ञापन
विज्ञापन