: राजस्व अभियान में किसानों से मिल रहे फीडबैक के अनुरूप कार्य किये जायें-राज्यमंत्री श्री पटैल
admin
Sun, Aug 18, 2024
राजस्व अभियान में किसानों से मिल रहे फीडबैक के अनुरूप कार्य किये जायें-राज्यमंत्री श्री पटैल
किसानों के रिकार्ड में सुधार हेतु बीडीसी क्षेत्र में कैंप लगाकर
सुधार कार्य किया जायेगा-राज्यमंत्री श्री लोधी
विधायक श्री मलैया ने भी राजस्व अभियान के संबंध रखे सुझाव
राजस्व अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक संपन्न
दमोह : 18 अगस्त 2024
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटैल एवं संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, अपर कलेक्टर मीना मसराम के साथ एसडीएम एवं अन्य राजस्व अधिकारीगण मौजूद थे।
बैठक में राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा सरकार के द्वारा राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है, इसमें नक्शे सुधारना, खसरे सुधारना, सामान्य बंटवारे, विवादित बंटवारे और जो भी त्रुटियां हैं, उसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा किसानों से जो फीडबैक मिल रहा है, उसी के अनुरूप कार्य करने निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं।
उन्होंने कहा 31 अगस्त के बाद फिर इसकी समीक्षा की जायेगी, जिससे कि किसानों के हित में काम हो सके। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आमतौर पर किसान को यदि सबसे बड़ी कोई दिक्कत है तो वह दो चीजों में है एक नक्शे में सुधार करना और दूसरा कुछ चीज ऐसी हैं जैसे बटांकन, कुछ और छोटी-छोटी चीज हैं लेकिन किसानों के लिए बड़ी चीज हैं, कई बार कंप्यूटर की गलती से भी जो पुराना रिकॉर्ड जैसे स्कैन हुआ, वह पूरा ठीक से नहीं हो पाया है, तो उसकी वजह से किसान परेशान होते हैं, उसी वजह से सरकार ने यह राजस्व अभियान 2.0 चलाया है। किसान को राहत मिल सके, रिकार्ड ठीक हो सके इसी की विस्तार से समीक्षा की गई है, 31 तारीख के बाद पुनः एक बार बैठक की जायेगी, इसमें कितना काम हुआ है यह देखा जायेगा।
राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा राजस्व महाअभियान 2.0 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जिसमें किसानों के बटांकन, नक्शा सुधार, ई केवाईसी, आधार से पंजीयन होना है, यह सारी प्रक्रियाएं चल रही हैं। इसकी समीक्षा की गई और 31 तारीख को फाइनल समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा यदि किसानों के रिकार्ड में सुधार नहीं हो पाएगा तो बीडीसी क्षेत्र में एक कैंप लगाकर सुधार कार्य किया जाएगा।
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा पटवारी की जहां कमी हैं, उन्हें पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा राजस्व महा अभियान शासन की मंशा अनुरूप किसानों के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किया जाए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जिले में नवाचार के रूप में छोटे-छोटे लक्ष्य लेकर कार्य सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसान भाईयों को सुविधा आसान हो जाये।
बैठक में पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक जयंत कुमार मलैया ने राजस्व अभियान के तहत अपनी बात रखी। उन्होंने पेयजल के संबंध में, और राजस्व रिकार्ड सुधार के संबंध में कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राजस्व महा अभियान 2.0 जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 30 जून 2024 तक की स्थिति के जितने भी राजस्व प्रकरण आए हैं उनका निराकरण किया जाना हैं। उन्होंने इस दौरान आरसीएमएस, नक्शा तरमीन, समग्र E-KYC तथा खसरे से समग्र लिंक, पीएम किसान, ईकेवाईसी पीएम किसान आधार पर बैंक खाता लिंकिंग और स्वामित्व योजना की प्रगति से तहसीलवार अवगत कराया। उन्होंने कहा दिए गए निर्देशानुसार करवाई समय सीमा में सुनिश्चित करवाई जाएगी। बैठक के दौरान एसडीएम हटा द्वारा किए गए नवाचारों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक में राजस्व अधिकारियों ने भी अभियान के संबंध में अपनी बात विस्तृत रूप से रखी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन