: राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम खडेरी में छात्र-छात्राओं को की साइकिल वितरित
admin
Tue, Nov 5, 2024
राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम खडेरी में छात्र-छात्राओं को की साइकिल वितरित
साइकिल पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे
बटियागढ़= प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल आज पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरबना और खडेरी पहुंचे। श्री पटेल केरबना में ग्रामीणों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ेरी पहुंचकर नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विद्यालय के 75 छात्र-छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा सरकार किसानों से लेकर हर वर्ग के लोगों को पात्रता के अनुसार सुविधा मुहैया करा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, सुविधा से स्कूल जा-आ सके इसकी भी पूरी व्यवस्था सरकार ने की है। उन्होंने कहा साइकिल का वितरण किया गया है अब छात्र-छात्राएं साइकिल से विद्यालय आ और जा सकेंगी। उन्होंने छात्रों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा बेटियां अच्छा पढ़े लिखे, अच्छे नंबर लाएं और अपने माता-पिता परिवार, ग्राम, जिले तथा प्रदेश में अपना नाम रोशन करें।
इस अवसर पर कपिल शुक्ला, महेश पटेल, अरविंद पटेल, वेद राम पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर कारपेंटर, गोविन्द पटेल, जितेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, ,प्रभारी प्राचार्य संदीप प्रजापति, शिक्षक के के चौरहा, जितेंद्र अहिरवाल, गोविंद विश्वकर्मा, रतन कुमार अहिरवार एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रहीTags :
विज्ञापन
विज्ञापन