: मंत्री श्री लोधी ने किया मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण
admin
Wed, Sep 11, 2024
मंत्री श्री लोधी ने किया मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण
भोपाल। दिनांक 11 सितंबर 2024 प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भदभदा रोड स्थित मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर पूजा अर्चना उपरांत अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।
मंत्री श्री लोधी ने कार्यभार ग्रहण कर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय किया और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की, मंत्री श्री लोधी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों और निगम द्वारा संचालित होटलों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी टी इलैया राजा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन