ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हर पंचायत में हम सामुदायिक भवन बनाएंगे मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी : माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देते थे मंत्री श्री लोधी

Jankranti Express

Thu, Aug 21, 2025

हर पंचायत में हम सामुदायिक भवन बनाएंगे मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

==

माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देते थे मंत्री श्री लोधी

विधानसभा जबेरा अंतर्गत जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत सगरा में 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लोकार्पण किया एवं सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा में छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल व स्कूली बैग प्रदान किए हैं।

मंत्री श्री लोधी ने कहा कि जबेरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बड़ा और मजबूत सामुदायिक भवन बनाने का मेंने संकल्प लिया है पहले के समय मे सामाजिक कार्यों के लिए स्कूल मिल जाते थे लेकिन अब नहीं मिलते इसलिए मैं निरंतर भवन बनवाने का कार्य कर रहा हूं। विधानसभा में अभी तक तीस से अधिक भवन बन चुके। और यह क्रम निरंतर जारी है हमारी सरकार हर गरीब परिवार की चिंता कर रही है ग्राम सगरा के एक साहू परिवार में पांच लोगों किसान सम्मन निधि, चार बहनों को लाडली बहन योजना एवं तीन लोगों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल है 1 वर्ष में इस परिवार को 142000 लाख रुपये का लाभ मिल रहा है।

पहले के समय में माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देते थे क्योंकि स्कूल दूर होने के कारण आने जाने में आंसुविधा होती थी लेकिन हमारी सरकार ने दूरदराज के ग्रामों शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को साइकिल देने का कार्य किया है जिससे कि अब माता-पिता को भी आने-जाने की चिंता नहीं रहती और बच्चे समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं। लोग बोला करते थे कि प्राइवेट स्कूलों में अच्छी पढ़ाई होती है लेकिन हमारी सरकार ने सांदीपनी स्कूल की स्थापना कर प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा देने का कार्य किया जबेरा में 37 करोड रुपए की लागत से सांदीपनी स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है आने वाले समय बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी जिससे छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें