ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

कार्यक्रम की शुरुआत दुरूद-ओ-सलाम पढ़ने से हुई : मोहर्रम का आगाज परचम कुशाई के साथ, फुटेरा कला में हुआ आयोजन

admin

Sat, Jun 28, 2025

मोहर्रम का आगाज परचम कुशाई के साथ, फुटेरा कला में हुआ आयोजन

बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुटेरा कला में मोहर्रम का पवित्र महीना परंपरागत परचम कुशाई के साथ आरंभ हुआ। शनिवार शाम मगरिब की नमाज के बाद हुसैन जमा मस्जिद के मैदान में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अंजुमन कमेटी एवं हुसैनी नौजवान कमेटी के सदस्यगण, बुज़ुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दुरूद-ओ-सलाम पढ़ने से हुई, जिसके पश्चात मस्जिद परिसर में पारंपरिक तरीके से परचम (ध्वज) की कुशाई की गई। परचम कुशाई के साथ ही गांव में मोहर्रम की धार्मिक गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और करबला के संदेश को याद करते हुए एकता, सब्र और इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गांव के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरी व्यवस्था शांति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई।

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामवासियों का भी सहयोग सराहनीय रहा। आगामी दस दिनों तक धार्मिक आयोजन, मातमी जुलूस एवं मजलिसें आयोजित की जाएंगी।

Tags :

#damoh

SAGAR

BUNDELKHAND

chhatarpur

Madhya pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें