: नैनागिरि में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर मुकुट सप्तमी महोत्सव संपन्न
admin
Sun, Aug 11, 2024
नैनागिरि में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर मुकुट सप्तमी महोत्सव संपन्न
बकस्वाहा / तहसील अंतर्गत सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में आज मुकुट सप्तमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आयोजन नैनागिरि तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा किया गया।
कमेटी के सदस्य श्री सुमति प्रकाश जी ने बताया कि महोत्सव के दौरान भगवान पार्श्वनाथ का पूजन और अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें भगवान को छत्र चढ़ाने का सौभाग्य अंकुश मोदी, पिता अनिल मोदी, दलपतपुर को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक क्रियाओं का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पंडित अशोक बम्हौरी ने अपने प्रवचन में कहा, भगवान का अभिषेक जीवन के सभी पाप, ताप, और संताप को नष्ट करता है।
रविवार, 11 अगस्त को मुकुट सप्तमी महोत्सव के अंतर्गत, पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर 23वें तीर्थंकर को निर्वाण लड्डू अर्पण कर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा प्रकट की।
कमेटी के सदस्य श्री सुमति प्रकाश जी ने बताया कि महोत्सव के दौरान भगवान पार्श्वनाथ का पूजन और अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें भगवान को छत्र चढ़ाने का सौभाग्य अंकुश मोदी, पिता अनिल मोदी, दलपतपुर को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक क्रियाओं का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पंडित अशोक बम्हौरी ने अपने प्रवचन में कहा, भगवान का अभिषेक जीवन के सभी पाप, ताप, और संताप को नष्ट करता है।
रविवार, 11 अगस्त को मुकुट सप्तमी महोत्सव के अंतर्गत, पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर 23वें तीर्थंकर को निर्वाण लड्डू अर्पण कर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा प्रकट की।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन