ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **निवार पंचायत के उपचुनाव में नन्हेलाल सौर बने सरपंच, चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त**

admin

Sun, Sep 15, 2024
**निवार पंचायत के उपचुनाव में नन्हेलाल सौर बने सरपंच, चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त**
**वीरमपुरा मे निर्विरोध पंच बनी श्री मति विजय पाल**
 

विनोद कुमार जैन 

  बकस्वाहा – जनपद पंचायत बकस्वाहा के ग्राम पंचायत निवार में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में नन्हेलाल सौर को विजयी घोषित किया गया है। नन्हेलाल सौर ने कुल 472 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रतिराम सौर को 294 वोट मिले। इस प्रकार, नन्हेलाल सौर ने 178 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।  चुनाव के दिन बकस्वाहा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की गई। पीठासीन अधिकारी और तहसीलदार भरत पांडे ने नन्हेलाल सौर को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।  मतगणना के दौरान प्राप्त मतों की जानकारी इस प्रकार रहे बालकिशन आदिवासी 55 मत , दुली सौर 111 मत नन्हेलाल सौर 472 मत,  परसोंत्तम सौर60 मत,  राजेश कुमार रावत32 मत, रतिराम सौर294 मत, श्यामरानी/कलू सौर 46 मत प्राप्त हुये।  कुल 1072 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें से चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। ये प्रत्याशी हैं: बालकिशन आदिवासी, दुली सौर, परसोंत्तम सौर, और राजेश कुमार रावत।    निवार पंचायत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। पूर्व सरपंच कलू सौर के निधन के बाद इस उपचुनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पंचायत की कुल जनसंख्या 2942 है, जिसमें 1663 मतदाता शामिल हैं। इनमें 902 पुरुष और 741 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए तीन केंद्रों पर 1072 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।    मतगणना की प्रक्रिया सुबह से शुरू हुई, जब स्टॉक रूम का दरवाजा खोला गया। इसके बाद, मतगणना तहसीलदार परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रारंभ की गई। लगभग सुबह दस बजे तक मतगणना पूरी हो गई और परिणाम की घोषणा कर दी गई। हालांकि मतदान के दिन मूसलधार बारिश के कारण क्षेत्र में जल भराव की समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। प्रशासन की मेहनत और सतर्कता की सराहना की जा रही है।   **वीरमपुरा पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन**   ग्राम पंचायत वीरमपुरा के बार्ड क्रमांक 09 पर पंच पद के चुनाव में श्रीमती विजय पाल निर्विरोध चुनी गईं। यह चुनाव पूर्व पंच उत्तम निषाद के निधन के कारण हुआ था। श्रीमती विजय पाल का निर्वाचन मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत घोषित किया गया है, और उन्हें इसका प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।   **विजयी सरपंच का विजन**   नन्हेलाल सौर ने विजय के बाद अपने विजन की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मेरी पंचायत में शराब की अवैध बिक्री चरम पर है। मैं इसका पूर्ण विरोध करूंगा और अवैध बिक्री को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें