ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

admin

Fri, Aug 30, 2024
**विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस** विनोद कुमार जैन   मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सीएम राइज विद्यालय बक्सवाहा में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा रोली अर्पित करने से की गई।   इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें कक्षा 10वीं ने 70 रन बनाकर कक्षा 12वीं की टीम को 30 रन से हराया। यह मैच मंडी परिसर में आयोजित किया गया। इसके बाद, कक्षा 8वीं और 9वीं की छात्राओं के बीच खो-खो मैच हुआ, जिसमें कक्षा 9वीं ने 31/29 से विजय प्राप्त की। कुश्ती प्रतियोगिता में कृष्णा चौरसिया और अमित प्रजापति के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अमित प्रजापति विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में यशवंत परिहार और अनिकेत खटीक के बीच खेला गया, जिसमें यशवंत परिहार ने जीत दर्ज की। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सीएम राइज विद्यालय के बीच खेला गया मैच सीएम राइज की टीम ने 29/18 से जीता।   विद्यालय के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के महत्व के बारे में बताया और खेल शिक्षक देवी सिंह राजपूत ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे दादा ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत ने हॉकी में लगातार स्वर्ण पदक जीते और हमें उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन सीनियर और जूनियर स्टाफ के बीच कबड्डी मैच के साथ हुआ, जिसमें सीनियर टीम ने 25/15 से जीत दर्ज की। अंत में, सभी खिलाड़ियों को शील्ड, कप और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य आर.के. ताम्रकार, प्रधानाध्यापक रूप सिंह लोधी, अरविंद नापित, कृष्णकांत दुबे, वीरन प्रसाद, गीता देवी प्रजापति, सचिन खरे, विपिन खरे, लखन चौरसिया और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।   आगामी 2 से 4 सितंबर तक विद्यालय द्वारा जिला स्तरीय क्रिकेट और पिट्ठू प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर मैदान पर किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें