: सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा ने किया पौधरोपण
admin
Tue, Jul 9, 2024
- सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा ने किया पौधरोपणसिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा ने किया पौधारोपण
मिशन ग्रीन दमोह के सहयोग से 56 पौधें रोपे
दमोह - एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने मिशन ग्रीन दमोह के सहयोग से स्थानीय श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जी दमोह में 56 पौधों का रोपण किया । उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक सुधीर जैन डब्लू ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से जैन मिलन परिवार द्वारा भी प्रतिवर्ष कवर्ड सुरक्षित परिसर में पौधारोपण किया जाता है इसी क्रम में मिशन ग्रीन दमोह के सहयोग से प्राप्त नीम आम और बादाम, मुनगा सहित अन्य पौधों का रोपण श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जी बड़े बाबा परिसर के बाहर किया गया। शाखा के प्रत्येक सदस्य ने अपने-अपने परिजनों की स्मृति में पौधा रोपण किया साथ ही उन पौधों को पूर्ण विकसित होने तक संरक्षित करने का संकल्प लिया इस अवसर पर जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री अति वीर कमलेंद्र जैन ने कहा अपने पूर्वजों को चिरस्थाई स्मृति में रखने का इससे अच्छा कोई उपाय नहीं हो सकता साथ ही जब यह पौधे बड़े होंगे तो मंदिर की सुंदरता और बढ़ जाएगी एवं यह हरियाली वातावरण को शुद्ध करने का कारण बनेगी इस पौधारोपण कार्यक्रम में जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के अध्यक्ष अरुण चंदेरिया उपाध्यक्ष संजय जैन शक्कर दिलेश चौधरी के साथ क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती कविता ऋषभ जैन श्रीमती ममता जैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति रही शाखा के अध्यक्ष अरुण जैन कोर्ट मंत्री मुकेश जैन मामा ने बतलाया की इस वर्ष शाखा द्वारा एक अभिनव प्रयोग में लाया गया हम लोगों ने 5000 बीज बम जिनको सीड बॉल भी कहते हैं का वितरण भी मुख्य मार्गों पर निकलने वाले वाहनों को किया है यह सीट वॉल यदि मिट्टी वाले स्थान पर रोड के किनारे गिरते हैं तो मौसम की नमी एवं जल की उपलब्धता पर स्वत अंकुरित होकर विशाल वृक्ष का रूप लेने में सक्षम है शाखा के कोषाध्यक्ष सचिंद्र जैन ने कार्यक्रम उपरांत आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद जैन बीएसएनल संजीव जैन शाकाहारी वीरांगना रश्मि जैन वीरांगना अर्चना जैन सुबोध बजाज संदीप जैन अभाना सुनील वेजीटेरियन राजेश ओशो सबन जैन सिल्वर संदीप जैन विनय जैन एडवोकेट विकल्प जैन वीरांगना मधु बजाज जवाहर जैन,अवध जैन प्रमोद बड़कुल जिनेंद्र उस्ताद मनीष जैन विद्यार्थी जिनेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में वीर वीरांगनाओं ने सहभागिता की।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन