: **फसलों का निरीक्षण: बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में भारी नुकसान**
admin
Mon, Sep 16, 2024
**फसलों का निरीक्षण: बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में भारी नुकसान**
विनोद कुमार जैन
बक्सवाहा: तहसीलदार भरत पांडेय के निर्देशन में 10 और 11 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण बक्सवाहा तहसील के बाड़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण के तहत बक्सवाहा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में फसलों का गहन निरीक्षण किया गया।
कृषि विस्तार अधिकारी अक्षय जैन और कृषि विस्तार अधिकारी आनंद जैन के नेतृत्व में पटवारी रवि अग्रवाल, पटवारी आनंद चौरसिया, और पंचायत सचिव गोविंद सिंह लोधी ने खिरियाबुजुर्ग क्षेत्र का निरीक्षण किया।
ग्राम पालदा में बाड़ से प्रभावित किसानों के खेतों का भी विशेष निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कृषि विस्तार अधिकारी अमन जैन के साथ मझौरा सचिव, पटवारी नोनेलाल कोंदर, पटवारी देवेंद्र शिवावंशी, पटवारी लल्लूराम कोंदर और मझोरा पंचायत सचिव भगवानदास यादव भी शामिल रहे।
सर्वेक्षण के दौरान उर्द की फसल में अत्यधिक नुकसान देखा गया, साथ ही सोयाबीन और तिल की फसल में भी गंभीर क्षति का पता चला है।
स्थानीय किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शीघ्र राहत कार्यों की योजना बनाने की घोषणा की है। अधिकारियों ने किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन